
Raipur chhattisgarh VISHESH /अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों के बाद अफ़ग़ानिस्तान को मदद भेजे जाने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है.भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि हम अफ़ग़ानिस्तान को दवाइयां और अन्य प्रकार की सहायता भेज रहे हैं.
साप्ताहिक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की थी, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान चली गई थी. हमने उन क़ीमती जानों के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और साथ ही, अफ़ग़ानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के लिए अपना मज़बूत समर्थन दोहराया.
मदद भेजे जाने के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जहां तक समर्थन की बात है तो अफ़ग़ानिस्तान के साथ हमारी मानवीय सहायता और विकास सहयोग की प्रक्रिया जारी है. हम दवाइयां और अन्य प्रकार की सहायता भेजते रहे हैं. हम ऐसे विकास प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं जिनसे वहां के लोगों के जीवन को फ़ायदा हो सके.बीते 28 जून को पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमले किए थे. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, उन हमलों में 28 नागरिकों की मौत हुई थी.






















