
Raipur chhattisgarh VISHESH / ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी सेना के ताज़ा हमलों के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों की निंदा की है और ‘ईरान की संप्रभुता की रक्षा के अधिकार’ पर ज़ोर दिया.
विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों को युद्धविराम समझौते का ‘स्पष्ट उल्लंघन’ बताया है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने 27 जुलाई की सुबह हुए अमेरिकी सैन्य हवाई हमलों की निंदा करते हुए लिखा, “अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को जरा भी महत्व नहीं देता और वादे तोड़ना उनकी नेचर का हिस्सा है.”

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने रविवार को बताया कि उसने होर्मुज़ स्ट्रेट के नज़दीक ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. अमेरिकी सेना ने आरोप लगाया कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर को निशाना बनाया, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.





















