
Raipur chhattisgarh VISHESH /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बुधरी ताती को समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। डॉ. ताती आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 1986 में, इन्होंने बस्तर जिले में, महिला जागरूकता और सशक्तीकरण के एक केंद्र के रूप में बारसूर को स्थापित किया। इन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक सेवा गतिविधियों में भी भाग लिया है।























