
रायपुर, 21 मई 2026
राज्य सरकार द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा अंतर्गत भिंभौरी जलाशय के निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 4 करोड़ 22 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत भिंभौरी जलाशय का नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।























