

Raipur chhattisgarh VISHESH / आज दिनांक 19.05.2026 को भांसी में एनएमडीसी, बचेली के सीएसआर विभाग द्वारा एनएमडीसी अपोलो अस्पताल के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का आयोजन स्वास्थ्य की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया, जिसका लाभ सुदूर क्षेत्र के ग्रामीण ने भी उठाया।
इस शिविर में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, सामान्य स्वास्थ्य जाँच आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी जिसमें 132 ग्रामीण उपस्थित हुए।

एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली की उपस्थिति में इस पहल की शुरुआत की गयी। जिसमें श्री महेश एस नायर, महाप्रबंधक (मा.सं), श्री सौरभ कुमार, उप-महाप्रबंधक (मा.सं), श्री जोसी थॉमस, उप-महाप्रबंधक (मा.सं), सीएसआर, डॉ. श्यामली रॉय, मुख्य चिकित्सा प्रशासक, एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली, अन्य चिकित्सा अधिकारीगण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सरपंच एवं सचिव भांसी तथा एनएमडीसी कर्मचारीगण इत्यादि सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि श्री श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक, बचेली ने कहा कि एनएमडीसी, बचेली अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने में सदैव तत्पर रहा है और आस-पास के ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं की निंरतरता और गुणवत्ता बनाये रखने में सदा आगे रहेगी।
सीएसआर विभाग, बचेली आगे भी आस-पास के ग्रामों में ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगी, जिससे अन्य ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे।





















