
स्वर्गीय श्री महावीर सिंह राठौर की अंत्येष्ठि कोरर में आज दिनाँक 15.05.2026 को किया गया। अंत्येष्ठि में अपेक्स बैंक के अधिकारीगण हुए शामिल।
अपेक्स बैंक, मुख्यालय नवा रायपुर में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
नवा रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष माननीय श्री महावीर सिंह राठौर का निधन छत्तीसगढ़ सहकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन से अपेक्स बैंक के एम्प्लाइज में शोक की लहर है। दिनाँक 14.05.2026 को नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक में शोक सभा का आयोजन किया गया । श्री महावीर सिंह राठौर वर्ष 2007 से 2013 तक अपेक्स बैंक के अध्यक्ष रहें। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के.एन.कांडे ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महावीर सिंह राठौर छत्तीसगढ़ में सहकारिता के मजबूत स्तंभ थे। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में आधुनिक बैंकिंग प्रणाली को अपनाया गया एवं कोआपरेटिव बैंकस का कम्प्यूटरीकरण किया गया। अपेक्स बैंक लाभार्जन की स्थिति में आया।


शोक सभा मे श्री महावीर सिंह राठौर के कार्यकाल के उपलब्धियों को याद किया गया। श्री राठौर अधिकारियो व कर्मचारियों के हितो के संरक्षक थे। उनके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक से विभाजन की लंबित राशि हासिल करने में सफलता मिली थी, इससे अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ।
अपेक्स बैंक में आयोजित शोक सभा मे श्री महावीर सिंह राठौर के मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
स्वर्गीय श्री महावीर सिंह राठौर की अंत्येष्टि कोरर (जिला कांकेर) में दिनाँक 15.05.2026 को किया गया। अंतेष्टि में अपेक्स बैंक रायपुर से डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, एजीएम श्री एल के चौधरी, प्रबंधक श्री ए के लहरे, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी , प्रबंधक श्री गुंजार सिंह ठाकुर, लेखा अधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव एवं श्री सुधीर ठाकुर शामिल हुए।





















