

एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 में जीते रजत और कांस्य पदक
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 14 मई 2026
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने गुजरात में आयोजित एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
ज्ञानेश्वरी यादव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने छत्तीसगढ़ की बेटियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की युवा पीढ़ी, विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री चौधरी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियां खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता इसी बदलते छत्तीसगढ़ की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करती रहेंगी।








