

रायपुर / राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा स्टेशन रोड स्थित गुरु तेग बहादुर हेल्थ केयर सेंटर में प्रतिदिन फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर, होम्योपैथिक, पेथोलोजी की सेवाएं दी जाती है एवम समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी मे दिनांक 10/05/2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और बहुतों ने स्वास्थ्य लाभ लिया l
10 मई 2026 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दुपहर 02 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुद्वारा स्टेशन रोड मे किया गया जिसमें हर वर्ग के लोगों ने पूरे जोश उत्साह के साथ भाग लिया । इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शहर के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टरों द्वारा हृदय रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, हड्डी रोग, जनरल मेडिसीन, कैंसर रोग, शिशू रोग, दंत रोग, नाक-कान और गला, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेडिसिन, पैथोलॉजी जांच आदि का आयोजन कराया गया ।

शिविर मे सलाहकार स. सुरेन्द्र सिंघ छाबड़ा (पूर्व अध्यक्ष गुरूद्वारा कमेटी), स. कुलदीप सिंघ जुनेजा ( पूर्व विधायक रायपुर उत्तर), स. निरंजन सिंघ खनूजा( पूर्व अध्यक्ष गुरूद्वारा कमेटी), (सचिव) स. कुलजीत सिंघ मक्कड़, (उपाध्यक्ष) स. कल्याण सिघ पसरीजा, स. मनजीत सिघ सलुजा, स. तजिंदर सिंघ होरा, (अध्यक्ष) स. इन्द्रजीत सिंघ छाबड़ा, (कार्यकारिणी सदस्य) स. रशमीत सिंघ टुटेजा , स. मनप्रीत सिंघ बुधराजा, (कार्यकारिणी अध्यक्ष) स. कुलदीप सिंघ चावला, (सह सचिव) स. राजेन्द्र सिंघ सलुजा, स. गुरदीप सिंघ छाबड़ा, (स्टेज सचिव) स. रविन्दर सिंघ दत्ता, (कोषाध्यक्ष) स. हरजीत सिंघ अजमानी, स. भगत सिंघ छाबड़ा, (कार्यकारिणी सदस्य) स. इंदरजीत सिंघ सलुजा, स. तरजीत सिंघ मल्होत्रा, स. चरण सिंघ अरोरा, स. सतिंदर सिंघ सलुजा, स. अमन सिंघ छाबड़ा, स. तेजिन्दर सिंघ मक्कड, स. गुरदीप सिंघ सलुजा, स. करण सिंघ गुलाटी, स. अमरीक सिंघ सुर, स. मोहन सिंघ छाबड़ा, स. सतिंदर सिंघ टीर, स. सुरजीत सिंघ छाबड़ा, स. इकबाल सिंघ सलुजा, स. नरेन्द्र सिंघ (जौनी), स. राजा सिंघ छाबड़ा, स. मनप्रीत सिंघ मक्कड़ ने विशेष रूप मे सम्मलित होकर शिविर को सफल बनाया l





















