

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर/ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिक्ख समाज के हर तपके को लाभ मिले उनकी जरूरत पर समाज के लोग बकायदा अभिभावक बनकर सहयोग प्रदान करे ऐसे ही पुनीत कार्यों को मूर्त रूप देने छत्तीसगढ़ सिक्ख सेवा सोसायटी का गठन किया गया l



खालसा स्कूल प्रांगण में छत्तीसगढ़ सिक्ख सेवा सोसायटी की पहली सामान्य सभा आहूत की गई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सुरेंद्र सिंह छाबड़ा का नाम सरदार निरंजन सिह खनूजा ने प्रस्तावित किया जिस पर उपस्थित समूह सिक्ख संगत ने एक स्वर में बोले सो निहाल जयकारे के साथ सहमती प्रदान की l






















