त्रिपुरा-कैडर के एक 35 वर्षीय आईएएस अधिकारी सुधाकर शिंदे की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : पुणे, त्रिपुरा-कैडर के एक 35 वर्षीय आईएएस अधिकारी सुधाकर शिंदे की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। पुणे के रूबी अस्पताल के डॉ. संजय पठारे ने कहा कि यहां भर्ती किए जाने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वे कोरोना पॉजिटिव थे। डॉ. पठारे के बताया कि सेंट्रल महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रहे आईएएस अधिकारी को पुणे स्थानांतरित कर दिया गया था। यहां शुक्रवार दोपहर को रूबी हॉल क्लीनिक पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी महाराष्ट्र से थे। हाल ही में अपने घर परभनी जिले में लौटे थे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विटर के जरिए अधिकारी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *