







Raipur chhattisgarh VISHESH : रायगढ़ समाचार, 04 फरवरी 2026, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से आम नागरिकों एवं स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गारे पालमा माइंस रायगढ़, जिला यातायात विभाग एवं सुरक्षित भव: फाउंडेशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “मिशन सड़क सुरक्षा” अभियान इस माह चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रेलवे स्टेशन रायगढ़ तथा धौराभांठा हायर सेकेंडरी स्कूल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश सरल, प्रभावी एवं नुक्कड़ नाटक के मजाकी ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित यातायात विभाग के डीएसपी उत्तम सिंह ने भी जनता को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। उन्होंने सड़क पर चलते समय आवश्यक यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
साथ ही डीएसपी ट्रैफिक ने हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गारे पालमा माइंस एवं “सुरक्षित भव फाउंडेशन” रायपुर द्वारा आयोजित इस जागरूकता हेतु अनोखे नुक्क्ड़ नाटक कार्यक्रम की सराहना की जिसमें PK फ़िल्म के विशेष किरदार जो एक अलग ग्रह एवं अनोखे वेश भूषा से घरती पर उतरा है ने सभी को हेलमेट का उपयोग एवं सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया सभी श्रोताओ ने जबरदस्त ताली बजा कर स्वागत किया और लोगो ने PK की खूब सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित हिंदालको की अधिकारी रंजना नाग ने बताया कि रायगढ़ एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है तथा यातायात नियमों के प्रति लापरवाही के कारण प्रतिदिन अनेक दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे लोगों को अपने अमूल्य जीवन से हाथ धोना पड़ रहा है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मिशन सड़क सुरक्षा परियोजना की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना कंपनी के आसपास स्थित 9 परियोजना ग्राम—कोंडकेल, बेलजोर, बांझिखोल, लालपुर, सकता, मड़वाडूमर, मिलूपारा, लमदरहा एवं डोंगामहुआ—में संचालित की जा रही है, तथा दुर्घटना की दृष्टि से उच्च जोखिम वाले चार हॉट स्पॉट क्षेत्रों, जिनमें हमीरपुर बॉर्डर, खुरूसलेगा पंचायत एवं धौराभांठा पंचायत को भी इस अभियान में जोड़ा गया है।
इस परियोजना के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, मैजिक शो, ट्रैफिक मित्रों का गठन एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं में हो रही सड़क मौतों में कमी लाई जा सके और राहगीरों का जीवन सुरक्षित हो सके।
कार्यक्रम में यातायात विभाग DSP हिंडालको प्रबंधन, तथा सुरक्षित भव फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ संदीप धुपड़, डिप्टी डायरेक्टर डॉ निधी अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर काजल सिंह, राज सोनी सदस्य, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना मुख्य योगदान दिया कार्यक्रम में डोराभाटा हायर सेकेंडरी स्कूल
अध्यक्ष शिक्षा समिति विवेक बेहरा, ॐ प्रकाश बेहरा BDC,शेषदेव भोई सह उप निरीक्षक, केशव प्रसाद निषाद प्रभारी प्राचार्य
छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
कृपया इसे प्रकाशित करने में मदद करें✍️








