

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 4:23PM by PIB Raipur
‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ एक राष्ट्रीय स्तर की युवा-केंद्रित प्रतियोगिता है, जो केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित है। यह प्रतियोगिता 3 फरवरी 2026 से ‘माई भारत’ प्लेटफॉर्म (https://mybharat.gov.in/) पर शुरू हो चुकी है। ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत युवा इसमें ऑनलाइन माध्यम से भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 है।
प्रतियोगिता का पहला चरण एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी है, जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच केंद्रीय बजट की समझ को बढ़ाना और बजट प्रावधानों को आम नागरिकों के जीवन से जोड़ना है। प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से किया जाएगा।
चयनित प्रतिभागी 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले दूसरे चरण में भाग लेंगे, जो निबंध लेखन पर आधारित होगा। इस चरण में प्रतिभागियों को विकसित भारत के विज़न के अनुरूप केंद्रीय बजट से संबंधित 8 विषय दिए जाएंगे। निबंधों के माध्यम से युवा अपने विचार, सुझाव और दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।
निबंधों का मूल्यांकन 3 मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशवार योग्यता सूची 10 मार्च 2026 को घोषित की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को आगे चलकर ‘विकसित भारत बजट’ के विज़न पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ आभासी संवाद का अवसर प्राप्त होगा।
‘माई भारत’ देशभर के युवाओं से आग्रह करता है कि वे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लें, केंद्रीय बजट की समझ को मज़बूत करें और देश की आर्थिक विकास प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।








