




दिनांक: 31 जनवरी 2026
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर: कलिंगा विश्वविद्यालय में दिनांक 30 जनवरी को “सारथी दिवस” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह दिवस छत्तीसगढ़ राज्य भर में चालकों के अमूल्य योगदान-सुरक्षा, अनुशासन एवं सुचारु परिवहन सेवाओं-को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी कड़ी में कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा अपने समर्पित चालकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाहन चालकों एवं परिचालकों को उनकी निष्ठावान, ईमानदार एवं प्रतिबद्ध सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चालकों एवं परिचालकों के मनोबल को बढ़ाना तथा संस्थान के प्रति उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने चालकों को विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम की पहल डॉ. ए. विजयानंद, कुलानुशासक, श्री मनीष सिंह, प्रशासनिक प्रबंधक, डॉ. डी. एम. साहू, परिवहन प्रभारी एवं श्री शुभम प्रमोद, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता द्वारा की गई।
कार्यक्रम में श्री लिलेश्वर साहू, कुलानुशासक कार्यालय सहायक, श्री छगन कोसले एवं श्री दरश राम यादव, परिवहन विभाग सहायक, श्री तोषण तारक, डीएसडब्ल्यू कार्यालय सहायक तथा सुश्री मुस्कान अग्रवाल, सहायक डीएसडब्ल्यू की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. ए. राजशेखर, विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह का वातावरण रहा।“सारथी दिवस” का यह आयोजन विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक रहा, जिसमें चालकों की सेवाओं को सम्मानपूर्वक सराहा गया।
Rajesh Vishwakarma
D.E.O.
Registrar Office
Kalinga University








