







राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) एन. वी. रमना राव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एन. डी. लोंढे, सभी डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्रगण उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो. (डॉ.) एन. वी. रमना राव ने भारतीय संविधान की भावना पर प्रकाश डाला तथा संस्थान की हालिया उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में एनआईटी रायपुर के फैकल्टी मेंबर्स के चयन, महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs), तथा अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहलों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन, कोडरश, इंटर-एनआईटी फुटबॉल टूर्नामेंट आदि प्रतियोगिताओं में छात्रों की उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।

समारोह के दौरान रागा – द म्यूज़िक क्लब, नृत्यम – द डांस क्लब द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा अभिनय – द ड्रामेटिक्स क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके अतिरिक्त “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गो ग्रीन क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निदेशक एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
दोपहर के बाद के सत्र में एनआईटी रायपुर ने अपने वार्षिक खेल महोत्सव समर’26 का भी सफलतापूर्वक समापन किया। यह आयोजन शौर्य – द स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा किया गया, जिसका टाइटल प्रायोजक हीरा ग्रुप रहा। समापन समारोह में प्रो. समीर बाजपेयी (प्रमुख, सीडीसी), प्रो. एम. के. वर्मा (सिविल इंजीनियरिंग), प्रो. मनोज चोपकर (डीन, छात्र कल्याण), डॉ. मीना मुर्मू, डॉ. पवन मिश्रा (एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण), डॉ. आर. सुरेश कुमार (फैकल्टी इंचार्ज, शौर्य) , फैकल्टी मेंबर्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समर’26 के विजेता इस प्रकार रहे:
क्रिकेट (बालक):विजेता एनआईटी रायपुर टीम ए उपविजेता – एनआईटी रायपुर टीम बीसर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ – देवांश रायसर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ – कार्तिकेय कोलासर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – आयुष चंद्रवंशीमैन ऑफ द टूर्नामेंट – अतुल विश्वकर्मा
बैडमिंटन (बालक):विजेता – एनआईटी रायपुरउपविजेता – एम्स रायपुरसर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – क्षितिज वर्मा
बास्केटबॉल (बालक):विजेता – एनआईटी रायपुरउपविजेता – रुंगटा कॉलेजसर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – आशीष कुमार साहू
बास्केटबॉल (बालिका):विजेता – एनआईटी रायपुरउपविजेता – कलिंगा विश्वविद्यालयसर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – गार्गी
कबड्डी (बालक):विजेता – एनआईटी रायपुर टीम बी, उप विजेता – एनआईटी रायपुर टीम एसर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अतुल जायसवाल
फुटबॉल (बालक):विजेता – एनआईटी रायपुरउपविजेता – बीआईटी दुर्ग
वॉलीबॉल (बालिका):विजेता – एनआईटी रायपुरउपविजेता – एम्स रायपुरसर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अंशुला
वॉलीबॉल (बालक):विजेता – रुंगटा कॉलेजउपविजेता – एनआईटी रायपुर
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रथम पिथालिया द्वारा किया गया। इस अवसर ने समर’26 की सफल पूर्णता के साथ-साथ एकता, उत्कृष्टता और खेल भावना की सशक्त भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।








