


Raipur chhattisgarh VISHESH महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय, दृष्टि बाधित में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को , राशन सामग्री, फल, बिस्किट, तिल के लड्डू तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती शशि दुहन जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दृष्टि बाधित बच्चे ईश्वर की अनुपम कृति हैं, जिनमें विलक्षण प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। इन बच्चों की प्रतिभा को निकट से जानने और अनुभव करने का सौभाग्य महिला कल्याण समाज की सभी पदाधिकारी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत-संगीत, स्वरचित कविताएँ, वाद-विवाद आदि की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जो अत्यंत भावुक कर देने वाली और प्रेरणादायक रहीं।
सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ किया तथा बच्चों को Good Touch – Bad Touch के विषय में जागरूक शेफाली घोष के द्वारा किया गया, जिससे उनमें आत्म-सुरक्षा के प्रति समझ विकसित हो सके।
यह संपूर्ण सेवा कार्य महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की सक्रिय सदस्याएँ श्रीमती रेहाना खान, कविता घोष, कृति गंगाजली, पुष्पलता पटेल, सरोज वस्त्रकार, शेफाली घोष, सविता चौहान एवं सुनीता जायसवाल की सराहनीय सहभागिता रही।









