


Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली/बिलासपुर: बिलासपुर के हवाई संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू का ‘मिशन एयरपोर्ट’ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उनके निरंतर पत्राचार और व्यक्तिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप, बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290.80 एकड़ भूमि का आवंटन और ₹50.60 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
4-C श्रेणी में उन्नयन: बड़े कमर्शियल विमानों के संचालन का रास्ता साफ।
नाइट लैंडिंग: फरवरी-मार्च से रात में भी विमानों का आवागमन प्रस्तावित।
बुनियादी ढांचा: रनवे विस्तार और नए टर्मिनल भवन को सैद्धांतिक मंजूरी।

श्री तोखन साहू ने जताया आभार
इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है:
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आभार: सेना के आधिपत्य वाली जमीन को राज्य शासन को हस्तांतरित करने में उनके त्वरित सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार: राज्य सरकार की ओर से राशि जारी करने और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के लिए उनकी तत्परता की सराहना की।
नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू जी का आभार: बिलासपुर की मांग को प्राथमिकता देने और 4-C श्रेणी की मंजूरी के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया।
विकास का नया अध्याय:
श्री साहू ने विश्वास जताया कि एयरपोर्ट के विस्तार से बिलासपुर संभाग में निवेश, पर्यटन और रोजगार के अभूतपूर्व अवसर पैदा होंगे, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।








