

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : “पोला” त्यौहार के अंतर्गत खेतो को जोतने, बनाने से लेकर माल परिवहन का मुख्य इंजन बैल का लालन – पालन, देख- रेख के महत्व को भारतीय संस्कृती में समाहित करने की पारंपरिक व्यवस्था का हिस्सा है।भारतीय संस्कृति में कण- कण में है भगवान का दर्शन को चरितार्थ करता “पोला” त्यौहार भारतीय संस्कृति में पशु तक को सम्मान देने का एक अभिनव उदाहरण हमारे समक्ष पेश करता है।

यदा- कदा भारतीय वर्ण व्यवस्था के द्वारा समय के साथ उपजा जात – पात भेदभाव तथा छुंवाछूत की कुसंस्कृती की दुहाई देने वालों को दर्पण दिखाता यह पोला त्यौहार हमे इस बात की सीख देने के लिए काफी है की रीति में उपजी कुरीति मानवीय स्वभाव एवम् मानसिक मनोदशा के कारण है ,ना की भारतीय संस्कृति एवम् संस्कार में समाहित परंपरा है।
एक परिश्रम करने वाला पशु जब पूजा जाता है तो, शिक्षक, धनुर्धर, मजदूर, चपरासी जैसे मनुष्य की अवहेलना करके उसका सामाजिक तिरस्कार समाज में पनपी कु प्रथा है ना की सनातन अवधारणा … यदि जातिगत बात करे तो एक मानव एवम् एक पशु? सोचिए एक बेजुबान पशु का पूजन करने वाले कैसे किसी जात पात के भेदभाव में उलझाए गए होगे? षडयंत्र हमेशा से स्वार्थी, लालची, महत्वकांक्षी व दुराचारी लोग समाज में आज भी करते दिखाईं देते है।
विविधता में एकता भारत की विशेषता,प्राणियों में सद्भावना, विश्व कल्याण, मनखे – मनखे एक समान को चरितार्थ करते पोला त्यौहार यह स्वत: सिद्ध करता है की वर्ण व्यवस्था एवम जातिगत व्यवस्था दो अलग अलग परिस्थिति है.. जिस संकल्पना में पशु, पक्षी, चिटी, वनस्पति, जल, जंगल, नदी, पत्थर, सूरज, चांद, तारे आकाश तक को जातिगत आधार पर ना देखकर अपने क्रियाकलाप तीज त्यौहार के रुप में उनके प्रति प्रेम, प्रार्थना तथा कृतज्ञता व उनका संरक्षण करना कोई दिखावा नहीं एक प्राचीन सोच ,समझ , भाव, पद्धति व संस्कृति है।
||विष्णु शर्मा||








