

Raipur chhattisgarh VISHESH : पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया है कि क्रिकेटर ऋचा घोष डीएसपी के तौर पर राज्य पुलिस में शामिल हो गई हैं.ऋचा घोष को सिलीगुड़ी कमिश्नरेट में एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस) के तौर पर नियुक्त किया गया है.
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऋचा घोष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया,

“महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की अहम सदस्य ऋचा घोष आज डीएसपी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस) के रैंक पर स्टेट पुलिस में शामिल हुईं.”
ऋचा के इस विस्फोटक अंदाज़ के पीछे कहीं न कहीं पिता मानवेंद्र घोष की अहम भूमिका है.असल में बचपन में कोच तो ड्राइव लगाने, गेंद को मैदान पर नीचे रखने और बेसिक्स पर ध्यान लगाते थे पर मानवेंद्र बेटी से कहते थे कि ‘तू बिंदास मार’. इस प्रोत्साहन की वजह से ही आज हमारे सामने विस्फोटक अंदाज़ वाली ऋचा खड़ी हैं.





















