




आज रणजीता स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत अब जशपुर जिले में भी बसों का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। आज बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी कड़ी में जिले में 4 रूटों पर बस का संचालन किया जाएगा। कल 05 अक्टूबर निर्धारित समय पर बसें संचालित होंगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत जिले में दुलदुला से अबिरा, पत्थलगांव से बुलडेगा, कैलाशगुफा से बगीचा और सन्ना से चम्पा रूट पर बस का संचालन किया जाएगा। इससे जिले के ग्रामीण अंचलों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी और आमजन को आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा एवं श्री प्रशांत कुशवाहा, सीईओ जनपद पंचायत श्री लोकहित भगत,बस संघ अध्यक्ष श्री केदार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।









