

रायपुर, 23 सितम्बर 2025
जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने जिले के विभिन्न शालाओं में पदस्थ तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द के सहायक शिक्षक श्री विश्वनाथ चंद्रवंशी, शाला मातेखेड़ा की प्रधान पाठक श्रीमती गंगाराम नेताम, शाला घोघरे के प्रधान पाठक श्री अरुण कुमार मंडावी तथा शाला तोतलभर्री के प्रधान पाठक श्री शंकर लाल सलामे शामिल हैं।
क्रमांक-4280/नसीम








