


Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा दिनांक 28/08/205,गुरुवार को एस एन पैलेस मे आयोजित नवम अलंकरण पुरस्कार के भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह में रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी को उनके द्वारा शैक्षणिक,सामाजिक,धार्मिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्रेष्ठ अग्र संस्था पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डा. रमन सिंह जी के कर कमलों से संस्था को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र एवं 11000/- के चेक से अलंकृत किया गया।
समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय गौरीशंकर अग्रवाल एवं बसना के विधायक संपत अग्रवाल विराजमान थे
गौरव के इन क्षणों मे सभी अतिथियों ने रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी के कार्यकलापों की बहुत सराहना की









