













Raipur chhattisgarh VISHESH इस्पात नगरी भिलाई में स्टाररलाइट फाउंडेशन और चतुर्भुज फाउंडेशन द्वारा आयोजित “तरंग” छत्तीसगढ़ एनजीओ कॉन्क्लेव एंड यूथ समिट में सहभाग किया। जहां विकसित छत्तीसगढ़ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित एवं सार्थक चर्चा हुई।
भारत युवाओं का देश है, जो भारत की शक्ति और ऊर्जा हैं। इसलिए विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करना होगा।

छत्तीसगढ़ महतारी का कोरा प्राकृतिक और मानव संसाधन, दोनों से भरपूर है, जिससे 25 वर्षों में इस धनी प्रदेश ने हर क्षेत्र में खूब तरक्की की है और निश्चित ही मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग से हमारा छत्तीसगढ़ जल्द ही विकसित प्रदेश बनेगा, समृद्ध राज्य बनेगा।
विकसित छत्तीसगढ़ विषय पर आयोजित इस बेहतरीन पैनल डिस्कशन हेतु स्टारलाइट और चतुर्भुज फाउंडेशन का सहृदय अभिनंदन एवं आत्मीय सम्मान के लिए आभार।
कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव जी, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल जी, महिला एवं बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री नंदलाल चौधरी जी, गाइनेकोलॉजिस्ट श्रीमती मानसी गुलाटी जी की गरिमामयी उपस्थिती रही





















