




Raipur chhattisgarh VISHESH आज IMPCC की बैठक आकाशवाणी केंद्र, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी विभागों की सक्रिय और सार्थक भागीदारी देखने को मिली। आपसी सहयोग और समन्वय को मज़बूत करने के साथ-साथ समावेशी दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने मिलकर जनसंपर्क कार्यों को और प्रभावी, पारदर्शी तथा जन-केंद्रित बनाने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए।

सभी ने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संवाद व सूचना प्रसार को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक ने सहयोग, सहभागिता और समन्वय की भावना को और मजबूत किया, जिससे भविष्य में जनसंपर्क कार्यों को नए आयाम मिलेंगे।








