



Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा
ऑक्सीजोन गार्डन(रायपुर)
स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण मे
भारत की आजादी का राष्ट्रीय पर्व
79 वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण मे मनाया गया
इस अवसर पर सुबह ढोल नगाड़े की थाप पर लगभग 500 लोगों के जनसमूह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई
तत्पश्चात श्री हनुमान चालीसा का महापाठ एवं भारत माता का पूजन कर ध्वजारोहण किया गया
आज के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण
ऐसे 16 दम्पत्ति जिन्होने
स्वतंत्रता के 78 वर्षों में 50 से अधिक स्वर्णिम वर्ष वैवाहिक बंधन में बिताए हैं उनका शॉल,श्रीफल एवं मोमेंटो द्वारा
सम्मान एवं अभिनंदन किया गया
यह कार्यक्रम रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया
कार्यक्रम उपरांत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रान्तीय इकाई द्वारा सुस्वादिष्ट स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई
आज के इस आयोजन मे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी सभी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद 🙏









