




250 से अधिक प्रतिभागियों की रचनात्मक भागीदारी ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी
तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन रंगोली, क्विज, ड्राइंग–पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में “आजादी मेरा गर्व” विषय पर 16 प्रतिभागियों ने जोरदार भाषण दिए। प्रतिभागियों में रिपु दमन मिश्रा, तान्या मिश्रा, सुरभि साहू, प्रियंका यादव, गणेश मरकाम सहित कई नाम शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की गहरी देशभक्ति और प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल की सराहना की। शीर्ष पाँच वक्ताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर सहायक निदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो, दुर्ग सुदिप्तो कर ने बलिदानियों को नमन करते हुए युवाओं को देश के लिए समर्पण का संदेश दिया, वहीं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय आर्य ने ओजस्वी शब्दों से माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम और विभाजन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ऐतिहासिक चित्रों और दस्तावेज़ों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इनवाइट गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अपोलो कॉलेज और भारती विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों ने भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम का तीसरा और अंतिम दिन कल आयोजित होगा, जिसमें साइबर सिक्योरिटी पर विशेष सत्र होगा और सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।








