- रायपुर : बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
- रायपुर : छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा
- रायपुर : स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 09 नवम्बर को प्रातः 10 बजे दीपावली मिलन समारोह चेम्बर भवन में
- एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Raipur chhattisgarh VISHESH आज सम्पन्न हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल…
रायपुर, 02 सितम्बर 2025: कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर ने राजभवन, रायपुर में आयोजित नौ राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में गर्वपूर्ण सहभागिता दर्ज की। इस अवसर पर बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, मिजोरम, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्राएं आयुषी शर्मा, सिमरन विश्वकर्मा, दीक्षा राहा, स्नेहा साहा एवं अंजना जेम्स ने सिक्किम का पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सिक्किम की जीवंत सांस्कृतिक पहचान, रंग-बिरंगी परंपराओं और लयात्मक सौंदर्य को उजागर किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों ने सराहा। कलिंगा विश्वविद्यालय से डॉ. संजीव यादव और डॉ. हर्षा शर्मा ने नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते हुए विश्वविद्यालय की सफल भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल सांस्कृतिक एकता और भावनात्मक एकीकरण का प्रतीक है। कलिंगा विश्वविद्यालय का यह योगदान विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समझ, राष्ट्रीय एकता और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रायपुर स्थित कलिंगा विश्वविद्यालय एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, जो नवाचार, शोध और सांस्कृतिक समन्वय पर विशेष ध्यान देती है। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेकर विद्यार्थियों में नेतृत्व, रचनात्मकता और एकता की भावना का विकास कर रहा है।
धरसींवा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव आया है। एस.एम् .सी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, धरसींवा में अब जटिलतम ऑपरेशन और गहन चिकित्सा इकाई (ICU) सहित उन्नत चिकित्सा सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। अस्पताल में मूत्र रोग विभाग , सामान्य शल्य क्रिया विभाग, अस्थि रोग विभाग और स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित ऑपरेशनों की समग्र व्यवस्था उपलब्ध होने से मरीजों का उपचार अब अधिक सहज हो गया हैI स्थानीय स्तर पर हाई-एंड सुविधाओं की उपलब्धता से समय, धन और जोखिम—तीनों में कमी आयी है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संस्थान अत्याधुनिक उपकरणों, मॉनिटरिंग सिस्टम और 24×7 इमरजेंसी के साथ संचालित है। प्रशिक्षित एनेस्थेटिस्ट, (गंभीर चिकित्सा देखभाल )क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, अनुभवी सर्जन और कुशल नर्सिंग स्टाफ की टीम लगातार तैनात रहती है, ताकि आकस्मिक स्थितियों में भी तत्काल और प्रमाणित उपचार मिल सके। गहन चिकित्सा के अंतर्गत रोड में दुर्घटना ग्रस्त मरीजों का सुलभ उपचार किया जाता है जिसमे सर के चोट हड्डी का फ्रैक्चर या टूटी हड्डी का इलाज ,ICU में वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, सपोर्ट सिस्टम और संक्रमण नियंत्रण के मानकों पर आधारित अलग-अलग सेक्शन की व्यवस्था की गई है, जिससे गंभीर मरीजों की सतत निगरानी और सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित होती है।मूत्र रोग विभाग में किडनी के पथरी का इलाज, मूत्रमार्ग संकुचन जैसी समस्याओं के लिए बिना चीर फाड़ के इलाज की सुविधा है, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव और कम अस्पताल-निवास अवधि जैसे लाभ मिलते हैं। सामान्य शल्य क्रिया विभाग में बिना चीर फाड़ के साथ पित्त के थैली , हरनिया, एपेंडिक्स सहित कई सर्जिकल प्रक्रियाएं नियमित रूप से की जा रही हैं। अस्थि रोग विभाग में फ्रैक्चर एवं टूटे हड्डी का इलाज, जॉइंट-रिप्लेसमेंट (जोड़ प्रत्यारोपण), खेल कूद के दौरान लगे चोट के उपचार और ऑपरेशन के बाद पुनर्वास की एकीकृत व्यवस्था है। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में निःसन्तानता ,उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी) की निगरानी, प्रसूति सेवाएं, महिलाओं के ऑपरेशन और नवजात शिशुओं के प्राथमिक देखभाल एवं इलाज किया जाता हैग्रामीण और अर्ध-शहरी आबादी के लिए यह पहल दूरदराज के मरीजों को विशेष लाभ देगी ,एस.एम.सी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल स्वास्थ सेवाओं को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है एवं स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं का तेज़ी से विस्तार कर रहा हैI
Raipur chhattisgarh VISHESH मुलमुला/जांजगीर/बिलासपुर/रायपुर, 3 सितम्बर 2025। आज ग्राम मुलमुला निवासी स्व. प्रताप बर्मन जी के मिट्टी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़…
दिनांक : 03 सितम्बर 2025 एसईसीएल कंपनी के दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार…
कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण…
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर। क्षेत्र के विकास को गति देने और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के लिए…
रायपुर, 02 सितम्बर 2025 प्रदेश में बांस करील एवं पिका के अवैध परिवहन के मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई…
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा रायपुर के एडवांस…
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई रायपुर, 02 सितम्बर 2025 वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन्य प्राणियों के संरक्षण…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

