- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
श्री सी. पी. राधाकृष्णनभारत के उपराष्ट्रपति Raipur chhattisgarh VISHESH भारत की सामाजिक और राजनीतिक संरचना को आकार देने में जनजातीय समुदायों ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतिहास साक्षी है कि जनजातीय नेताओं ने अपने भूमि, संस्कृति और गरिमा की रक्षा के लिए, औपनिवेशिक शोषण और अन्याय के विरुद्ध शक्तिशाली आंदोलनों का नेतृत्व किया। अठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध से लेकर बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ तक, भारत में विभिन्न जनजातीय समुदायों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन, स्थानीय जमींदारों और महाजनों के खिलाफ विद्रोह किया, जिन्होंने उनके पारंपरिक जीवन-प्रणाली को बाधित किया था। भगवान बिरसा मुंडा द्वारा संचालित उलगुलान आंदोलन से लेकर अल्लूरी…
60 किसानों को जैव-संसाधन केंद्रों पर विशेष प्रलशिक्षण, आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर की पहल Raipur chhattisgarh VISHESH जनजातीय गौरव दिवस 2025 के राष्ट्रव्यापी उत्सव के एक भाग के रूप में, आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएसएम), रायपुर, छत्तीसगढ़ ने “जनजातीय गौरव वर्ष” के समग्र कार्यक्रम के अंतर्गत आज जैव-संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल में कुल 60 महिला आदिवासी किसानों ने भाग लिया, जो प्रदान-प्रवर्तित बीआरसी समूहों के साथ-साथ आईसीएआर-एनआईबीएसएम के टीएसपी (Tribal Sub Plan) और एससीएसपी (Scheduled Caste Sub Plan) परियोजना गाँवों से थीं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, आईसीएआर-एनआईबीएसएम के…
दो दिन में फुटबाल ग्राऊंड में गोलपोस्ट लग जाना चाहिए और बच्चों को जूते मिल जाना चाहिए ।सोमवार को मैं स्वयं देखने आऊंगी – डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ. वर्णिका शर्मा ने खेल अकादमी के बच्चों से किया सीधा संवाद – खेल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिये – डॉ. वर्णिका शर्मा Raipur chhattisgarh VISHESH
इस सक्त अनुशासनात्मक कार्यवाही से कई समिति प्रबंधक व कर्मचारी समितियों में काम पर वापस लौटने लगे है। देखे विभिन्न जगहों के आदेश की कॉपी : Raipur chhattisgarh VISHESH : नवा रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 में छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन दिनांक 15 नवम्बर 2025 से करने की तैयारी राज्य शासन द्वारा की जा रही है। छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स सोसाइटी के अधिन 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की जायेगी। पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ तथा कम्यूटर आपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। राज्य शासन…
छत्तीसगढ़ में पर्यटन-संस्कृति के साथ उद्योगों-कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं का होगा प्रदर्शन वनोपज उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ मिलेट कैफे भी लगेगा रायपुर, 13 नवंबर 2025 नईदिल्ली के भारत मण्डपम में 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा बिखरेगी। यहां 27 नवंबर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर छत्तीसगढ़ का आकर्षक पवेलियन बनाया जा रहा है। इस मेले में देश के सभी राज्यों सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपति और निवेशक भी आयेंगे। मेले में बने छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के औद्योगिक विकास की…
रायपुर, 13 नवंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेशवासियों के लिए एक और खुशखबरी आई है। जिला जशपुर के कुनकुरी में स्थापित होने वाले नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 359 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। राज्य शासन द्वारा इस महाविद्यालय के संचालन हेतु 60 पदों की स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। अब भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो जाने से कार्यवाही में तेजी आएगी। इससे स्थानीय नागरिकों सहित आसपास के…
विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित है यह कार्यक्रम रायपुर, 13 नवंबर 2025 राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के आदेशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के लिए जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन शा.बहु.उ.मा.वि. अंबिकापुर जिला सरगुजा में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले के चार विद्यार्थियों का बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 9 जोन के प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जयपुर में 12…
राधारमण नगर के ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान रायपुर, 13 नवम्बर 2025 ग्राम पंचायत सोनवर्षा के ग्राम राधारमणनगर के ग्रामीणों के लिए नया तालाब किसी वरदान से कम नहीं है। कभी जहां गर्मियों में बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ता था, वहीं आज यह तालाब ग्रामीणों की प्यास बुझाने के साथ-साथ खेती और आजीविका का आधार बन चुका है। यह परिवर्तन संभव हुआ है महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए नवीन तालाब निर्माण कार्य से, जिसकी लागत 12.80 लाख रुपए रही। जल संकट से जूझते गांव में जल जीवन का नया अध्यायराधारमणनगर गांव…
पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर होगा मंच रायपुर, 13 नवम्बर 2025 आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और गौरव का पर्व जनजातीय गौरव दिवस इस वर्ष 15 नवम्बर को कोरिया जिले में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, खरवत बैकुंठपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। साथ…
रायपुर, 13 नवंबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनजीवन में उजाला और आत्मनिर्भरता दोनों का संचार कर रही है। सारंगढ़ के व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के तहत केडिया ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है। इसकी कुल लागत 2 लाख 85 हजार रुपए रही, जिसमें से केंद्र सरकार की ओर से 78 हज़ार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार की 30 हज़ार रुपए…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

