- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
बिजली बिल में आई कमी रायपुर, 23 नवंबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को काफी सुविधा मिलने लगी है। इस योजना के अंतर्गत घर की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित करने से हितग्राहियों को बिजली बिल से काफी हद तक छुटकारा मिल गया है। कोरबा जिले के ग्राम सिस के निवासी राधेश्याम राज का घर इन दिनों सौर ऊर्जा से रोशन है। कुछ महीने पूर्व उनके घर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया। राधेश्याम राज बताते हैं कि पहले विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग…
धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई जारी अंतर्राज्यीय सीमाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में रखी जा रही है सख्त निगरानी रायपुर, 23 नवंबर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में धान के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार गठित संयुक्त टीम ने अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार 320 बोरी धान तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त 16 वाहनों को जब्त किया है। धान के अवैध कारोबार…
रायपुर, 23 नवंबर 2025 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से की जा रही धान खरीदी में गड़बड़ी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार जांच-पड़ताल का अभियान संचालित किया जा रहा है। पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले माल वाहकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई कस सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में सारंगढ़ जिले की सरिया तहसीलदार सुश्री कोमल साहू के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा ओड़िशा से सरिया क्षेत्र में धान का अवैध परिवहन कर रहे ट्रक (वाहन क्रमांक ओडी 17 के 7832)…
तमता केंद्र में धान बेचकर लौटे किसान अनिल कुमार भगत बोले—“किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं” जशपुर जिले के 46 केंद्रों में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी रायपुर, 23 नवम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी का महाअभियान इस वर्ष सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बन रहा है। किसानों के पसीने की कमाई का प्रदेश सरकार उचित मूल्य दे रहीं हैं l जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि…
रायपुर, 23 नवंबर 2025 अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु श्री रामलला के दर्शन करके आज कवर्धा लौटे 69 श्रद्धालुओं का स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री नितेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी एवं श्री योगेश चंद्रवंशी ने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह स्वागत उनकी तीर्थयात्रा को और भी विशेष और स्मरणीय बना गया। उन्होंने अयोध्या दर्शन के…
पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर, 23 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों…
रायपुर, 23 नवम्बर 2025 जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम अरसिया में रहने वाले किसान श्री ठंड़ीराम बिंझवार अपने परिश्रम और खेती के प्रति समर्पण से एक मिसाल बने हुए हैं। आठ एकड़ भूमि में वे मुख्य रूप से मोटा धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने 136 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा था, जिससे प्राप्त राशि से उनके घर-परिवार की आवश्यक जरूरतें पूरी हुईं। इस वर्ष मौसम और मेहनत दोनों के सहयोग से उन्हें 160 क्विंटल धान बेचने की उम्मीद है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करेगा। श्री ठंड़ीराम बताते हैं…
धान खरीदी पर सरकार का भरोसा बढ़ा – किसान अन्नू जायसवाल रायपुर, 23 नवंबर 2025 जिले के तिलकेजा निवासी किसान अन्नू जायसवाल इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मात्र 3 एकड़ कृषि भूमि पर अपने पिता श्री रामू जायसवाल सहित सपरिवार खेती करने वाले अन्नू ने पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 60 क्विंटल धान की बिक्री कर अच्छी आमदनी प्राप्त की थी। समय पर मिले भुगतान ने उनकी खेती और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की। धान कटाई के कार्यों के बीच जब अन्नू अपनी फसल का मूल्यांकन कर रहे हैं, तो…
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया लोकार्पण अम्बिकापुर, 23 नवंबर 2025 नगर पंचायत लखनपुर, सरगुजा में समाज के लिए महत्वपूर्ण डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का लोकार्पण पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह मांगलिक भवन समाज की विविधता और एकता का दर्पण है। इससे…
दुल्लापुर–नेवारीगुड़ा–कान्हाभैरा मार्ग निर्माण को मंजूरी—ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार रायपुर, 23 नवंबर 2025 जिला पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क—दुल्लापुर, नेवारीगुड़ा, कान्हाभैरा से कंझेटा तक—के निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के अभाव में लंबे…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

