- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
रायपुर 27.11.2025खनन मंत्रालय, भारत सरकार ने खनिज एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 20A के तहत एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके माध्यम से राज्यों को सतही अधिकार मुआवज़ा निर्धारण और भूमि उपलब्धता की प्रक्रिया को समयबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश निजी भूमि खरीद में होने वाली देरी, बिचौलियों की भूमिका और भूमि मूल्य वृद्धि जैसी समस्याओं को समाप्त कर खनिज ब्लॉकों के शीघ्र संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्य प्रावधान: जिला कलेक्टर के माध्यम से सीधे सतही अधिकार प्राप्त करने की सुविधा इस आदेश का सबसे बड़ा सुधार यह है कि…
अदम्य साहस और निःस्वार्थ कार्य करने वाले बच्चों को मिलेगा सम्मान रायपुर, 26 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है तथा घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025…
सपने देखें, संकल्प लें, धारा के विपरीत मेहनत कर आगे बढ़ें — श्री आनंद कुमार इरादा मजबूत हो तो कोई बाधा रोक नहीं सकती — वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायपुर, 26 नवम्बर 2025 वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के पहल पर सरिया में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में सुपर–30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने हजारों युवाओं को प्रेरणा से भर दिया। स्कूल मैदान में 3 हजार से अधिक युवा, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पूरा मैदान युवाओं की तालियों और फ्लैशलाइट…
40 संस्थाओं में लगभग 7,781 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है तथा 9,890 गर्भसंस्कार सत्र सफलतापूर्वक संपन्न रायपुर, 26 नवंबर, 2025 भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वर्ष 2023-25 में संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित ‘सुप्रजा’ कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की समग्र देखभाल, पोषण, सुरक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों की कुल 40 आयुष स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ…
रायपुर, 26 नवम्बर 2025 मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को आज 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन कराया। मुख्य सचिव ने भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया कि ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों केा सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की…
रायपुर, 26 नवंबर 2025 जिला अस्पताल सुकमा में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिले के अंदरूनी, पहाड़ी और पहुंचविहीन क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को जिला अस्पताल में लाकर निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गीतु हरित और अंधत्व नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण टेली के सहयोग से मरीजों को घर से अस्पताल लाने और ऑपरेशन के बाद उन्हें दोबारा सुरक्षित घर पहुंचाने की…
घर बैठे मिल रहा टोकन, समय और धन दोनों की बचत रायपुर, 26 नवंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लागू किया गया तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से किसान अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिली है और समय के साथ-साथ श्रम की भी बचत हो रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर…
अलग अलग प्रकरण में 1555 कट्टा अवैध धान जब्त रायपुर, 26 नवंबर 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान महासमुंद जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, वन, मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 1555 कट्टा अवैध धान एवं 315 क्विंटल चावल जब्त कर संबंधित थानों एवं संस्थानों को सुपुर्द किया है। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत मंगलवार को टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी में जांच के दौरान कुल 315 क्विंटल…
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर पुनर्वास केंद्र सुकमा में 5G स्मार्टफोन का वितरण रायपुर, 26 नवम्बर 2025 छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने की पहल को मजबूती देते हुए आज सुकमा पुनर्वास केंद्र में 25 आत्मसमर्पित माओवादियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण 5G स्मार्टफोन प्रदान किए गए। यह वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 25 पुनर्वासित युवाओं को स्मार्टफोन वितरित …
रायपुर, 26 नवंबर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से सरगुजा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरबार में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 50.31 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबे गौरवपथ सह नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण भूमि पूजन समारोह में मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

