- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 10 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए भूमि की नई गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देश पर केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित ये दरें 20 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं। वर्ष 2019-20 के बाद छह वर्ष के अंतराल पर किया गया यह पुनरीक्षण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए व्यापक एवं जनहितैषी सुधार लेकर आया है। नई गाइडलाइन दरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जमीन के वास्तविक बाजार मूल्य को परिलक्षित करना तथा वर्षों से चली आ रही दरों की…
परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया रायपुर, 10 दिसंबर 2025 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना बच्चों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है। यह योजना न केवल गंभीर बीमारियों से पीड़ित मासूमों को नया जीवन प्रदान कर रही है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जशपुर जिले में चिरायु टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें जन्मजात हृदयरोग, कटे-फटे होंठ एवं तालू सहित शल्य-चिकित्सा…
रायपुर, 10 दिसंबर 2025 दुर्ग जिले में किसानों का रुझान तेजी से उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की उद्यानिकी प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त अनुदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन से कृषक बेहतर पैदावार लेकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जिले में ऑयल पाम, फलदार पौधे, सब्जियों एवं पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया गया है। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पाम योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में 47 कृषकों के 95.04 हेक्टेयर क्षेत्र में ऑयल पाम पौधरोपण किया गया है। पिछले वर्ष 74.61 हेक्टेयर में 37 कृषकों को…
बूथ-वार ASD सूचियाँ सीईओ/डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रायपुर, 10 दिसंबर 2025 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के हिस्से के रूप में, संबंधित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) उन मतदाताओं की बूथ-वार सूचियों को राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा करना सुनिश्चित करेंगे, जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत/डुप्लिकेट (ASD) के रूप में चिह्नित किया गया है और जिनसे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 3 या अधिक बार दौरे के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका, जैसा कि बिहार…
रायपुर, 10 दिसंबर 2025 प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, ,श्रम ,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार 11 दिसंबर को ऑक्सी जोन का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 नग ई रिक्शा का वितरण भी उनके करकमलों से किया जायेगा।गुरुवार को नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में अपरान्ह 3:00 बजे ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है वही पौड़ीबहार उद्यान में शाम 4:00 बजे लोकार्पण , भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा ड़ोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु 80 नग ई रिक्शा…
रायपुर. 10 दिसम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सिविल लाइन, रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने नवीन विश्राम भवन में आयोजित पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। मंत्रिपरिषद के निर्णय
उप मुख्यमंत्री ने जनजाति युवा संगम में शहीद वीरनारायण सिंह और भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन रायपुर, 10 दिसम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में जनजाति युवा संगम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में शहीद वीरनारायण सिंह एवं भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जनजाति गौरव माह के समापन पर जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति एवं युवा कार्य वनवासी विकास समिति द्वारा इसका आयोजन किया गया था। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बिलासपुर की महापौर श्रीमती…
डीपीएस के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर, 10 दिसम्बर 2025 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग में डेल्ही पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक श्री रिकेश सेन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन का हर एक मिनट बेहद कीमती है। यदि इसे समझ लिया जाए तो ऊँचाइयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने छात्रों से माता-पिता के सपनों को साकार करने और परिवार…
रायपुर, 10 दिसंबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। लोकभवन में राज्यपाल ने वीर नारायण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान का स्मरण किया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और आजादी की लड़ाई का प्रेरक अध्याय है, जो सदैव नई पीढ़ी को राष्ट्रहित और जनसेवा…
ग्रामीण परिवहन को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ बस्तर और सरगुजा में परिवहन क्रांति, ग्रामीण बस योजना का विस्तार रायपुर, 10 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल के सुदूर वनांचलों में ग्रामीण परिवहन को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से योजना के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ किया तथा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

