- डॉ. पी.के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में पर्यावरण एवं विकास (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
- Cabinet approves Development of Yuge Yugeen Bharat Museum at North and South Block Complex, New Delhi
- कैंसर की सस्ती दवाएं : नए सीमित मार्जिन का मरीजों पर क्या होगा असर
- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
Author: Manpreet Singh
रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में कार्रवाई रायपुर, 15 दिसम्बर 2025 जांजगीर-चांपा जिले में जिला स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 1 चैन माउंटेन मशीन एवं 6 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही अवैध रेत भंडारण के 2 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा बम्हनीडीह क्षेत्र में रेत की 2 अस्थायी भंडारण अनुज्ञप्तियां निरस्त की गई हैं। खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के नवापारा, केवा, पीपरदा, पुछेली, खपरीडीह एवं बम्हनीडीह क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम केवा में…
रायपुर, 15 दिसंबर 2025 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 हाईवा एवं 1 ट्रेलर वाहन को जब्त किया गया है। खनिज टीम ने टिमरलगा क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 13 एक्यू 6504 को जब्त कर कलेक्टर कार्यालय परिसर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार दो अन्य हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 13 एआर 8389, सीजी 13 एवाई 9848 तथा एक ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 13 एटी 3111 को जब्त कर थाना सारंगढ़ की…
रायपुर, 15 दिसम्बर 2025 रायगढ जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 9 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खनिज निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा एवं जांच दल द्वारा सतत निगरानी के दौरान यह कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि सभी वाहन बिना किसी वैध अनुमति के रेत का परिवहन कर रहे थे। मौके…
रायपुर, 15 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 28 दिसम्बर को परम् पूज्य गुरुघासी दास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुन्द जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया तथा पूज्य बाबा गुरुघासी दास के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेशों को समाज…
रायपुर, 15 दिसम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संचालित स्वदेशी संकल्प यात्रा के अंतर्गत 20 दिसंबर को दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने CAIT के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। उल्लेखनीय…
Raipur chhattisgarh VISHESH बिलासपुर:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने डीज़ल चोरी एवं परिचालन अनियमितताओं पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कंपनी ने अपने समस्त परिचालन क्षेत्रों में उन्नत डिजिटल निगरानी एवं सुरक्षा प्रणाली लागू की है, जिससे डीज़ल चोरी कीघटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके। SECL की सभी QRT (क्विक रिस्पांस टीम) के वाहनों में अत्याधुनिक GPS ट्रैकिंग सिस्टम स्थापित कर दिए गए हैं। इन वाहनों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग SECL मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से की जा रही है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति पर…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन स्थान रायपुर वेंकटेश होटल रायपुर दिनांक 15.12.2025 बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला बाल विकास रायपुर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के माननीय सदस्य डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री यशपाल एवं समाजसेवी सुश्री पल्लवी मिश्रा उपस्थित रहे। प्रथम सत्र का संचालन डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर की अध्यक्षता में श्री शशांक शर्मा विषय विशेषज्ञ…
श्री नितिन नबीन जी,आपको भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रदेश प्रभारी के रूप में आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ में विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। आपकी संगठनात्मक क्षमता, सुदृढ़ रणनीति और आत्मीय जनसंपर्क ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जनमानस में गहरा विश्वास पैदा किया है जो आपके नेतृत्व की स्पष्ट पहचान है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्रव्यापी सफलता…
धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरलअब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकनसरकार किसानों के साथ, टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्मकिसानों के लिए बड़ी सहूलियतरू तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्धकिसानों की सुविधा सर्वाेपरि, टोकन व्यवस्था को बनाया गया सहज सुकमा, 14 दिसंबर 2025 किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक…
सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर 24 घंटे कड़ी निगरानी शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी सूरजपुर, 14 दिसंबर 2025 कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाओं के साथ धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है। इसके साथ ही जिले में अवैध धान भंडारण, खरीदी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 3376.6 क्विंटल धान जप्त किया जा…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

