Author: Manpreet Singh

यात्रियों, वाहन चालकों एवं फील्ड स्टॉफ को आपात परिस्थितियों से निपटने दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सीपीआर देने की वैज्ञानिक तकनीक के लाइव-डेमो के साथ ही अचानक बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव एवं सांस लेने में कठिनाई जैसी मेडिकल आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियानों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर. 3 जनवरी 2026. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी : डिप्टी सीएम अरुण साव Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। सुकमा और बीजापुर में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 14 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान लगातार बस्तर में नक्सल उन्मूलन के लिए काम कर रहे हैं। दुर्गम इलाकों में पहुंचकर वे बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश जल्द ही नक्सल मुक्त होगा।…

Read More

संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती पर चिंतन शिविर में चर्चाविकट परिस्थितियों के बावजूद पूरे देश में सफलतापूर्वक उर्वरक पहुंचाने में उर्वरक विभाग का काम सराहनीय : जे पी नड्डा प्रविष्टि तिथि: 03 JAN 2026 6:19PM by PIB Delhi किसानों को केंद्र में रखकर भारत सरकार की नीतियों को लागू करने, समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के उर्वरक विभाग ने नई दिल्ली में चिंतन शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को हमेशा ही केंद्र में रखा है. इसीलिए हमारी नीतियों और फैसलों से किसानों का जीवन आसान बनना ही हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि तमाम विकट परिस्थितियों के बाद भी उर्वरक विभाग ने किसानों की उर्वरक जरूरतों को पूरा करने का कार्य समय पर किया है. उर्वरक विभाग के उठाए गए किसान हितैषी कदमों का ही परिणाम है कि हमने आयात के साथ-साथ उत्पादन में भी इस वर्ष रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग और खेती के इतर उनके दुरुपयोग की समस्याओं से निपटने के लिए भारत सरकार के अलग-अलग विभाग मिलकर काम करेंगे. शिविर में राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि भारत दुनिया के लिए खाद्य भंडार का केंद्र बने। आगे उन्होंने कहा कि इस चिंतन से सरकार को कुछ ऐसे विचार मिलेंगे जो भारत को 2047 तक विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उर्वरक सचिव श्री रजत कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार, पीएसयू और प्राइवेट सेक्टर ने किसानों को मंथन के केंद्र में रखा है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि बेहतर परिणाम मिलेंगे. हमने इस शिविर को एक ऐसा माध्यम बनाया है जिससे प्रत्येक विचार को मंच मिल सके. राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान 15 अलग-अलग समूहों ने आपस में विचार विमर्श कर भारत सरकार को कुछ कारगर सुझाव दिए हैं. केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री, राज्य मंत्री और सचिव उर्वरक ने सभी समूहों के साथ अलग-अलग बैठकर चर्चा की और उनके सुझावों को सुना. इन समूहों ने नए दौर में उर्वरक, उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भरता, किसानों से संवाद, उर्वरक इकोसिस्टम को डिजिटल तरीकों से बेहतर बनाने, पोषण आधारित सब्सिडी सहित 15 विषयों पर विमर्श किया. चिंतन शिविर में उर्वरक विभाग के सभी 9 पीएसयू के वरिष्ठ अधिकारी, सहकारी कंपनियों, निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे. ******* NKB/PM/AK(रिलीज़ आईडी: 2211116) आगंतुक पटल : 226 इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam

Read More

संसदीय राजभाषा दूसरी उपसमिति के संयोजक सांसद श्री उज्वल रमन सिंग और उपसंयोजक सांसद श्री सुमेरसिंह सोलंकी के हाथों प्रमाणपत्र स्वीकारते हुए पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के अपर महानिदेशक डॉ. संजय रॉय, साथ में उपनिदेशक श्री रमेश जायभाये, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्री आर. के. जेना, उप निदेशक श्री तरुण कुमार और पत्र सूचना कार्यालय मुख्यालय, नई दिल्ली राजभाषा विभाग की उपनिदेशक श्रीमती रेखा रानी सूर्य. Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर को राजभाषा संसदीय समिति के…

Read More

स्व. प्रहलाद सिंह ठाकुर के परिजनों को क्रेडा की आर्थिक सहायता—सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा के निर्देश पर 50 हजार रुपये की मदद Raipur chhattisgarh VISHESH बस्तर जिले में क्रेडा के ज़ोनल कार्यालय जगलपुर के अंतर्गत रुचि की अभिव्यक्ति के तहत कार्यरत सेवाकर्ता इकाइयों में से एक क्लस्टर टेक्निशियन स्वर्गीय प्रहलाद सिंह ठाकुर का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे क्रेडा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आईएएस) श्री राजेश सिंह राणा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक…

Read More

रायपुर, 02 जनवरी 2026 अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोगों को बुनियादी सुविधाएं सहजता से मिलने लगी हैं। क्रेडा विभाग के कार्यों से जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, सोलर हाई मास्ट, सौर सुजला एवं सोलर पावर प्लांट की स्थापना से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। स्वच्छ पेयजल, सिंचाई सुविधा तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। ग्रामीण एवं कस्बाई इलाके में जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की पहल पर प्रत्येक…

Read More

रायपुर, 02 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे। क्र.- 7472/मौर्य/ अग्रवाल

Read More

रायपुर, 02 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बालिकाओं की शिक्षा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, राजपुर कला लखनपुर जिला सरगुजा की छात्राओं के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से पांच कम्प्यूटर प्रदान किए है। राज्यपाल ने सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान उक्त आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया और विद्यालय में सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से अतिरिक्त कम्प्यूटर उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी थी। जिसके फलस्वरूप आज विद्यालय को लोेकभवन में राज्यपाल के हाथों पांच…

Read More

रायपुर, 02 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Read More

रायपुर, 02 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा गोद लिए गए ग्रामों में आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए है। राज्यपाल श्री डेका ने आज समाज कल्याण विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हथकरघा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गोद ग्रामों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम सोनपुरी, बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी तथा गरियाबंद जिले के ग्राम बिजली को गोद लिया गया है। इन…

Read More