- Cabinet approves continuation of Credit Guarantee Fund for Micro Units
- Cabinet approves Continuation of Stand-Up India Scheme
- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा उत्कृष्टता का नया इतिहास, आठ वर्षों में प्राइम रेल उत्पादन 147% बढ़ा
- एनआईटी रायपुर में 14–15 नवंबर को नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2026
- Chhattisgarh bags three national awards in Swachh Survekshan Awards 2025
- सीएम साय-डिप्टी सीएम साव की जोड़ी ने स्वच्छ्ता में लगाई हैट्रिक, बिल्हा बना देश में नंबर वन
- ब्रेकिंग न्यूज : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार : छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार रायपुर को
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
Author: Manpreet Singh
एसडीओ और उप अभियंता निलंबित, ईई को कारण बताओ नोटिस रायपुर, 09 जनवरी 2026 लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के गुणवत्ताहीन एवं अमानक कार्यों के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने आज कांकेर के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य पाए जाने पर दो अभियंताओं को निलंबित करने के साथ ही कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा कांकेर जिले के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग…
रायपुर, 09 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) भारत सरकार की एक नई पहल है, जिसका लक्ष्य देश के 100 कम उत्पादकता वाले कृषि जिलों को लक्षित करके कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, सिंचाई और भंडारण सुविधाओं में सुधार करना और किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराना है। पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन देश की कृषि को नई दिशा देंगे। इन योजनाओं से न केवल कुल कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि कम उत्पादकता वाले, पिछड़े और सिंचाई की सुविधाओं से वंचित जिलों को विशेष लाभ मिलेगा। आधुनिक तकनीक से जीवन में आया…
रायपुर, 09 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ की जनजातीय पहचान, लोक संस्कृति और परंपराओं का सबसे बड़ा उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ इस वर्ष 10 जनवरी 2026 से पूरे उत्साह और गरिमा के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन, लोककला, पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, गीत-संगीत और नृत्य परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है। ‘पंडुम’ शब्द का अर्थ ही उत्सव होता है और वास्तव में यह आयोजन बस्तर की आत्मा, उसकी सांस्कृतिक चेतना और सामुदायिक जीवन का जीवंत प्रतिबिंब है। बस्तर पंडुम केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही…
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नव वर्ष पर स्व सहायता समूह की दीदियों को किया प्रोत्साहित नए साल में नई उमंग और नई तरंग के साथ समूहों की दीदियां संगठन बनाएं मजबूत – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर, 09 जनवरी 2026 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड गुरुवार को प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में वित्तीय समावेशन पर स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने अपनी आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को बताया। नव वर्ष के पहले एपिसोड में स्वसहायता समूह…
रायपुर, 09 जनवरी 2026 उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कांकेर ने बताया कि जिले के पशु चिकित्सालयों में छोटे-बड़े पालतू पशुओं का नियमित उपचार किया जा रहा है। उन्होंने जिले के एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ’’15 साल पहले भवन बना, आज तक शुरु नहीं हो पाया पॉली क्लिनिक’’ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत पॉली क्लिनिक भवन निर्माण के लिए 16.50 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुआ था, जिससे पॉली क्लिनिक भवन निर्माण किया गया, किन्तु शासन स्तर पर पद सरंचना स्वीकृत नहीं होने के कारण उक्त…
मजदूर परिवारों को विभिन्न योजनाओं में ढाई करोड़ रूपए की राशि वितरित 6 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं का मिला लाभ रायपुर, 09 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं में आज 6000 से अधिक श्रमिक परिवारों को छात्रवृत्ति योजना, साइकिल सहायता योजना, खेलकूद प्रोत्साहन योजना ढाई करोड़ रूपए से अधिक की राशि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वितरित की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा…
रायपुर, 09 जनवरी 2026 अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में आज नया रायपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 2058 पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। खरीफ एवं रबी फसलों के लिए निर्धारित 9 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 7 हजार 261 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किये जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 80.68 प्रतिशत है। श्री गुप्ता ने निर्देश दिया कि…
रायपुर, 09 जनवरी 2026 दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी निवासी किसान श्री नुलम साहू के लिए इस वर्ष का धान उपार्जन आर्थिक संबल बनकर आया है। उन्होंने अपने 2 एकड़ 30 डिसमिल खेत में धान की फसल ली और कटाई के बाद अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। धान उपार्जन के अंतर्गत उन्होंने 40 क्विंटल धान का विक्रय किया है। श्री नुलम साहू अपनी पत्नी के साथ धान उपार्जन केंद्र कुथरेल पहुंचे। केंद्र में उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को देखकर दोनों ने संतोष व्यक्त किया। शेड, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के कारण किसानों को…
मनरेगा श्रमिकों के परिवार अब बनेंगे कुशल राजमिस्त्री रायपुर, 09 जनवरी 2026 बस्तर में जिला प्रशासन ने मनरेगा श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रोजेक्ट उन्नति फेज-2 के तहत अब उन श्रमिक परिवारों के सदस्यों को हुनरमंद बनाया जा रहा है, जिन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत न्यूनतम 60 दिनों का रोजगार पूरा कर लिया है। इसी उद्देश्य के साथ जिले में राजमिस्त्री (मेसन) प्रशिक्षण के दूसरे बैच का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष पहल के तहत चयनित 30 प्रतिभागियों को 30 दिनों…
मेले में चाक चौबंद व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 23जनवरी से होगा विशाल संत समागम मेला का आयोजन रायपुर, 09 जनवरी 2026 कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा मे 23 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे संत समागम समारोह (माघ मेला) की तैयारी हेतु उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब की अध्यक्षता में शुक्रवार को सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा प्रांगण में बैठक सम्पन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत समागम समारोह की भव्यता को दृष्टिगत रखते हुए सुविधा, व्यवस्था एवं सुरक्षा की चाक – चौबंद इंतजाम हेतु अधिकारियों को…
Categories
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

