Author: Manpreet Singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ‘सुरक्षा जागरूकता माह’ के उपलक्ष्य में सेक्टर-8 स्थित सुनीति उद्यान में वार्षिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार और अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) श्री डी. सतपथी ने की। इस अवसर पर संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ महाप्रबंधकगण और अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता अब केवल एक स्पर्धा न रहकर समाज में सुरक्षा चेतना फैलाने…

Read More

एनआईटी रायपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 पर लिए गए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, साथ ही विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग 2026 के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का किया गया लाइव प्रसारण Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 को उत्साह एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के साथ मनाया। इस अवसर पर टीम एनएसएस, एनआईटी रायपुर द्वारा युवाओं को रचनात्मकता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रवाद एवं आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग 2026 के अंतर्गत माननीय…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH : एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत दिनांक 12 जनवरी 2025 को सीपत, बाजारपारा, नवाडीह, जांजी एवं कर्रा स्थित शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 436 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, वरिष्ठ सदस्या, एवं समिति की अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें सीपत, कर्रा एवं जांजी ग्राम की सरपंच क्रमशः श्रीमती मनीषा वंशकार, श्रीमती जयंती पटेल एवं श्री प्रदीप कुमार…

Read More

रायपुर, 11 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं योगाचार्य थे, जिन्होंने भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से भारत की प्राचीन वैदिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि राजिम के समीप पांडुका ग्राम में जन्मे महर्षि महेश योगी ने भारतीय अध्यात्म को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक संवाद से जोड़ते हुए मानव कल्याण का एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन साधना, अनुशासन और मानवता की सेवा…

Read More

रायपुर, 11 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के अमर प्रेरणास्रोत हैं। उनके ओजस्वी विचारों, मानवता से परिपूर्ण दर्शन ने न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को आत्मविश्वास, सेवा और आध्यात्मिक जागरण की नई दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं को यह सिखाता है कि आत्मबल, चरित्र और सेवा-भाव से ही राष्ट्र का निर्माण होता है। उनके विचार आज…

Read More

रायपुर, 11 जनवरी 2025 जहाँ चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है,कोंडागांव जिले के विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बानगांव की रहने वाली श्रीमती राशोबाई मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत स्व सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपने जीवन को नई दिशा दी, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की है। राशोबाई आज विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरूकर 01 लाख रूपए से अधिक की आमदनी प्राप्त कर रही हैं। जय माता दी स्व सहायता समूह की सदस्य राशोबाई स्व सहायता समूह से जुड़ने से पहले कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं…

Read More

खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता और कृषकों की दीर्घकालीन आय वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम रायपुर, 11 जनवरी 2026 खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों की आय में दीर्घकालीन और स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में टॉप-अप अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल सके। …

Read More

सोलर ऊर्जा से रोशन हो रहा पूरा घर रायपुर, 11 जनवरी 2026 आम नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित…

Read More

ग्रामीण अंचल में कैंसर जांच की मजबूत पहल, सोनपुरी में हुआ वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रायपुर, 11 जनवरी 2025 राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी, विकासखंड खैरागढ़, जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में जिला प्रशासन, जिला भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग, अस्थि रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन तथा आयुष चिकित्सा से संबंधित…

Read More

राम नारायण बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता रायपुर, 11 जनवरी 2026 शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा से भी जोड़ रही है। योजना का लाभ लेकर आम उपभोक्ता अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिजली उपभोग के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बन रहे हैं। इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी राम नारायण गुप्ता हैं। उन्होंने…

Read More