Author: Manpreet Singh

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में 15.50 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ रायपुर, 13 जनवरी 2026 महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले में 15.50 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के कार्यप्रारंभ पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इन कार्यों के शुभारंभ से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी और विकास को नई गति मिलेगी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर से कसलगिरी सड़क निर्माण कार्य के कार्यप्रारंभ पूजन में ग्राम कसलगिरी, पंचायत भवन के पास सम्मिलित हुईं। इसके…

Read More

रायपुर, 13 जनवरी 2026 जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर विकासखंड बगिया स्थित वेदांश राइस मिल को जांच में भारी अनियमितता पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9,700 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसे प्रशासन ने गंभीर अनियमितता माना है। कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में धान से संबंधित गतिविधियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध परिवहन, भंडारण…

Read More

रायपुर, 13 जनवरी 2026 सक्ती जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित बड़ी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा धान जब्त किया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा 13 जनवरी 2026 की रात्रि में तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा में एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में लगभग 600 बोरी धान अवैध रूप से परिवहन…

Read More

अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य, संकेतक बोर्ड लगाने और समय-सीमा में काम पूर्ण करने के दिए निर्देश* रायपुर,13 जनवरी 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर से बालोद जाते समय पुरूर से झलमला-बालोद-मोहला-मानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर देवरानी-जेठानी नाले पर निर्माणाधीन 105 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी लेकर अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी से गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More

’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – श्री अरुण साव विदाई समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, भव्य एवं वृहद आयोजन की सराहना की रायपुर, 13 जनवरी 2026 भारत स्काउट गाइड द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित देश का प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का विशाल एवं भव्य आयोजन विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी रोवर रेंजर, स्काउट गाइडों के साथ-साथ जंबूरी में शामिल सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक, अविस्मरणीय एवं यादगार बन गया। इस राष्ट्रीय…

Read More

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने जीत हासिल की, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप साहू और महासचिव पद पर गौरव शर्मा विजयी रहे। इसके अलावा चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यादव, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू विजयी हुईं। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के परिणाम:- अध्यक्ष : मोहन तिवारी – 268 मतों से विजयी महासचिव : गौरव शर्मा – 194 मतों से विजयी उपाध्यक्ष : दिलीप साहू – 123 मतों से विजयी कोषाध्यक्ष : दिनेश यादव – 199 मतों से विजयी…

Read More

बस्तर के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक डबल इंजन सरकार में बस्तर का हो रहा है सर्वांगीण विकास, विशेष केंद्रीय सहायता के लिए ठोस पहल नक्सल उन्मूलन के साथ विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा के निर्देश कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस रायपुर, 13 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच चुका है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

Read More

रायपुर, 13 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वर्ष 2025–26 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभाग को यह सम्मान अपनी दो महत्वपूर्ण और नवाचार आधारित पहल FDS 2.0 (ई-कुबेर डिजिटल पेमेंट सिस्टम) तथा वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। FDS 2.0 (eKuber डिजिटल पेमेंट सिस्टम) भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता और तेजी FDS 2.0 एक आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से वन विभाग की सभी वित्तीय गतिविधियाँ ई-कुबेर प्लेटफ़ॉर्म से सीधे जुड़ी हैं। इस व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल…

Read More

रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री श्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण रायपुर, 13 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम बनी चैंपियन रायपुर, 13 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More