Author: Manpreet Singh

रायपुर, 16 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ग्रामीण युवाओं के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बन रही है। कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम बड़मार निवासी श्री संजय सुमन ने बॉयोफ्लॉक तकनीक अपनाकर मछली पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया है और सीमित संसाधन के बावजूद अधिक उत्पादन कर वर्ष भर में 3 लाख 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। श्री संजय सुमन ने अपनी 25 डिसमिल निजी भूमि पर बॉयोफ्लॉक तालाब का निर्माण कराया। इस तकनीक के अंतर्गत तालाब…

Read More

रायपुर, 16 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में स्वच्छ ऊर्जा के साथ आर्थिक राहत का भरोसा लेकर सामने आई है। यह योजना न केवल बिजली खर्च में कमी ला रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूत कर रही है। मुंगेली जिले में इस योजना का लाभ लेकर श्री नरेश शुक्ला ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है, जिससे उनके घरेलू बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है। श्री शुक्ला बताते हैं कि सोलर प्लांट लगने से पहले…

Read More

दो बिचौलियों की दुकानों को किया गया सील रायपुर, 16 जनवरी 2026 बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर श्री दीपक सोनी के दिशा-निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा बिचौलियों एवं अवैध व्यापारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न तहसीलों में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान बिचौलियों और फुटकर व्यापारियों से भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया गया है। बलौदाबाजार-भाठापारा जिले के भाटापारा तहसील अंतर्गत ग्राम धुर्राबांधा में पुनीत पाल के निवास से…

Read More

पर्यटन को मिलेगी नई गति, स्थानीय विकास को मिलेगा प्रोत्साहन रायपुर, 16 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार एवं ‘शिमला ऑफ छत्तीसगढ़’ के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन एवं आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मैनपाट क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त, बहुउपयोगी पर्यटन एवं आवासीय परिसर के निर्माण से न केवल पर्यटकों को बेहतर ठहराव सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी। कलेक्टर, सरगुजा द्वारा मैनपाट क्षेत्र में 12 एकड़ भूमि अटल विहार योजना के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है।…

Read More

छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जल जीवन मिशन से 32 लाख से अधिक घरों तक पहुँचा नल से जल जल जीवन मिशन के तहत लगभग 41.87 लाख घरेलू नल कनेक्शन 5,564 ग्राम ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित रायपुर, 16 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के…

Read More

44 हैंडपंप तकनीशियनों को मिला नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़ में पेयजल समस्याओं के निदान के लिए नया नंबर 1916 किया जारी रायपुर, 16 जनवरी 2026 उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने आज व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 44 नए हैंडपंप तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। श्री साव ने नवनियुक्त तकनीशियनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री साव ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में पेयजल समस्याओं के निदान के लिए नया नंबर 1916 जारी किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवनियुक्त तकनीशियनों को नवा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के प्रति सरकार प्रतिबद्ध रायपुर, 16 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़े किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला बेमेतरा के धान संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा में कुल 12,72,389.56 क्विंटल धान का भंडारण किया गया था। कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार इस संग्रहण…

Read More

प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 16 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। वे आज रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल के ग्राम-खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि इस कथा का आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना…

Read More

कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने सहित कई घोषणाएं रायपुर, 16 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर अंचल में तेजी से विकास दृष्टिगोचर होगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज कांकेर जिले पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More

श्रद्धा महिला मण्डल, South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल), बिलासपुर द्वारा आज अपने 20वें स्थापना दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन वसंत क्लब, एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की समितियों से लगभग 200 सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपाध्यक्षागण—श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र—उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा श्रद्धा महिला मण्डल की वार्षिक पत्रिका “श्रद्धा संगिनी”…

Read More