What's Hot
- चीनी vlogger पर भारत को नकारात्मक रूप से दिखाने के लिए ढाका की झुग्गियों को नई दिल्ली के रूप में पेश करने का आरोप
- नेशनल वर्क स्किल्स कॉम्पिटिशन में बीएसपी का दबदबा, सात कर्मचारियों ने जीते पुरस्कार
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर : मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ शासन एवं एनआईटी रायपुर की संयुक्त पहल; प्रदेश के युवाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय प्रयोगशालाएँ, इन्क्यूबेशन, मार्गदर्शन और कौशल विकास की सुविधा
- दिपावली के पावन पर्व पर मुस्लिम समाज ने दरगाह में रोशन किए चिराग; देश में भाईचारा कायम रखने और ‘विकसित भारत 2047’ की कामना की
- रायपुर : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा
- रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
- रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Author: Manpreet Singh
रायपुर, 19 जनवरी 2026 राज्य शासन की मंशानुरूप रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं सतत निगरानी के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 4,18,532.36 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, इसमें 3,12,790.36 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 1,05,742.00 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। जिले के सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी जारी है। उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.56 लाख मीट्रिक टन धान का…
संयुक्त टीम द्वारा 384 कट्टा अवैध धान जब्त रायपुर, 19 जनवरी 2026 समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग के मामले में गड़बड़ी पर सख्ती बरतते हुए बलौदाबाजार प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर तीन पोहा मिलों के स्टॉक को सील किया गया है, वहीं 384 कट्टा अवैध धान जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत श्री गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज, खोखली, एन.के. पोहा मिल्स एवं दीक्षा इंडस्ट्रीज पोहा मिल में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण दौरान संबंधित…
रायपुर, 19 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त श्री उमेश कुमार अग्रवाल एवं डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्री विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री…
रायपुर, 19 जनवरी 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान से प्रेरित साझा काव्य संग्रह ‘एक पेड़ मां के नाम‘ का विमोचन आज लोकभवन में किया। इस काव्य संग्रह में देश भर के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों, साहित्यकारों की रचनाओं को शामिल किया गया है जिसका संपादन शिक्षक श्री सागर कुमार शर्मा ने किया है। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि आज जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिक असंतुलन की चुनौतियों से जूझ रहा है ऐसे में साहित्य का यह स्वरूप लोगों को प्रेरित करता है कि वे प्रकृति से…
रायपुर,19 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक 21 जनवरी को पूर्वान्ह 11.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार की सहायता रायपुर 19 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृत 10 व्यक्तियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायल व्यक्तियों को ₹50 हजार की आर्थिक…
मृतकों के परिजनो को पांच- पांच लाख और घायलों को 50- 50 हजार रुपए देने की घोषणा मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार रायपुर, 19 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुर्घटना में मृतक 10 व्यक्तियों के परिजनों…
BALCO, in partnership with L&T, commemorated Safety Month under the theme “Vision – Know Harm,” engaging over 2,500 employees and business partners. The ceremony commenced with flag hoisting and marked the inauguration of the Environment, Health and Safety (EHS) Passport, strengthening collective accountability and reinforcing a shared commitment to safer operations. Vedanta Limited – Aluminium Business
खर्चीली शादी को त्यागने आदर्श विवाह करने पर जोर रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र. 5066 रायपुर महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन, आदर्श सामूहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों का सम्मान मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नि:शुल्क 21 जोड़ो का आदर्श विवाह प्रधान कार्यालय, महादेव घाट रायपुरा में 22 फरवरी 2026 दिन रविवार, सुबह 11 बजे से यादव सामाजिक भवन महादेव घाट रायपुरा रायपुर में रखा गया है। प्रथम सत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी, मंत्री (छ.ग. शासन) अध्यक्षता माननीय श्री जगनीक…
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ और गोवा के औद्योगिक एवं व्यापारिक परिदृश्य में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI)और गोवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCCI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है।समझौते की मुख्य विशेषताएं:-ऽ व्यापारिक नेटवर्क का विस्तार:- दोनों राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों के बीच सीधे संपर्क और सहयोग के लिए एक मजबूत मंच तैयार…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

