Author: Manpreet Singh

रायपुर, 09 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सवेरे 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। क्रमांक-8613/लोन्हारेे

Read More

रायपुर, 9 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाते हुए आज नागरिक सुविधा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण और अभिनव पहल का शुभारंभ किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने निवास कार्यालय में भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा तथा ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का औपचारिक राज्यव्यापी शुभारंभ किया। ये दोनों डिजिटल पहल राज्य में ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। इन सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को अब राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यवाही पूरी तरह…

Read More

सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवागृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानितगुंजन नाग और किरण नाग ने बढ़ाया जिले का मान रायपुर, 9 फरवरी 2026 बस्तर की आत्मा, उसकी परंपराएं और उसकी जनजातीय पहचान—इन सबका भव्य उत्सव बनकर उभरा “बस्तर पंडुम 2026” न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि यह सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनजातीय संरक्षण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण भी बना। लाल बाग मैदान में हुए इस ऐतिहासिक समापन समारोह ने पूरे देश का ध्यान बस्तर की गौरवशाली विरासत की ओर आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री…

Read More

बस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार पांच साल में विकसित बनेगा बस्तर बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया गया सम्मानित रायपुर , 09 फरवरी 2026 केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण है। बस्तर पण्डुम के माध्यम से यहां की संस्कृति और गौरवशाली परंपरा को छत्तीसगढ़ सरकार ने नए प्राण देने का काम किया। बस्तर पंडुम 2026 के सभी विजेताओं को केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले…

Read More

Students should reach out to industry professionals and understand how they work: PMDon’t see studies and art as separate: PMYou can use art to relieve stress and fatigue from studies: PMPM urges citizens to not throw garbage or spit on the roads, stop at red lights, and not to waste foodEvery small step will build Viksit Bharat @ 2047: PMDiscipline is the key, inspiration only adds on to it: PMDon’t become a slave to technology: PMTechnology is a great teacher, Embrace it: PMTravel not just to see places, but to understand them like a student: PMIndia is incredible- travel and…

Read More

Posted On: 09 FEB 2026 3:03PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री- मेरे प्यारे साथियों। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के इस महत्वपूर्ण एडिशन में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। इस बार परीक्षा पे चर्चा कुछ अलग है, कुछ खास है, बहुत सारे स्टूडेंट्स ने मुझे ये सजेशन भेजा था कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी परीक्षा पे चर्चा होनी चाहिए, तो इस बार मैंने देश के अलग-अलग हिस्सों में भी स्टूडेंट के साथ बैठ करके परीक्षा पे चर्चा की है। इस स्पेशल एपिसोड में आप यही देखने जा रहे हैं, तो सबसे पहले चलते हैं तमिलनाडु के कोयंबटूर। तमिलनाडु के स्टूडेंट्स की एनर्जी, उनकी क्यूरियोसिटी ने मुझे बहुत प्रभावित किया, आईए देखते हैं। प्रधानमंत्री- वणक्कम ! विद्यार्थी- वणक्कम सर ! प्रधानमंत्री- तो आप लोगों को कुछ खाने-पीने को मिला कि नहीं? विद्यार्थी- नहीं सर खा लिया। प्रधानमंत्री- क्या मिला? विद्यार्थी- अभी हम घर से लेकर आए थे। प्रधानमंत्री- घर से लेके आए थे। विद्यार्थी- I couldn’t believe my eyes when I saw him. विद्यार्थी- First I expected like a dynamic, dramatic entry because he is the Prime Minister after all but he is very simple, humble and down to earth. विद्यार्थी- वो जब अंदर आए बस एक goose bumps आने लग गए, he was really great. प्रधानमंत्री- ऐसा है कि मैं कई वर्षों से 10th और 12th के जो बच्चे हैं, उनसे बातचीत करता रहता हूं परीक्षा पे चर्चा, और मैं बातचीत करता हूं कुछ सीखने के लिए, मेरे लिए बहुत बड़ा ये सीखने का कार्यक्रम होता है, ये सिखाने का कार्यक्रम नहीं, तो मैं आज तमिलनाडु के नौजवानों को इसलिए मिल रहा हूं कि मुझे कुछ सीखना है, तो आप में से अगर कोई कुछ बातें करना चाहते हो, अपनी बात बताना चाहते हो, तो मुझे सुनना है, कौन शुरू करेगा? विद्यार्थी- छवि जैन है मेरा नाम, मुझे स्टार्टअप करना है, तो मुझे किन-किन विषयों की जानकारी चाहिए और एजुकेशनल लेवल पर मुझे क्या करना होगा, जिससे मुझे स्टार्टअप के लिए मदद मिल सके? प्रधानमंत्री- आपकी बात एकदम सही है, मैं भी आजकल जब भी किसी नौजवान से मिलता हूं, तो तुरंत कहते हैं स्टार्टअप, पहले आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं, कुछ स्टार्टअप ऐसे हैं, जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में इनोवेशन करना चाहते हैं, किसी को लगता है मैं ड्रोन बनाऊं, किसी को लगता है कि मैं घर में बिजली की व्यवस्था ऐसी खड़ी कर दूं, अपने किसी चार दोस्तों को जानती होगी, जो टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट है, एकाध दोस्त है, जो फाइनेंस में एक्सपर्ट है, चलो अब चार लोगों की टोली बना दे, साइड में अपन स्टार्टअप शुरू करते है। जरूरी नहीं कोई स्टार्टअप के लिए कोई 25 साल की उम्र चाहिए, आप कभी भी शुरू कर सकते हैं, छोटे-छोटे स्टार्टअप से भी काम शुरू हो सकता है। तो मैं समझता हूं कि अगर आपकी रुचि है, तो बहुत अच्छी बात है। कुछ स्टार्टअप चलाते हैं तो उनको मिलने जाना, और एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना, और उनको बताना जरूरी है कि मैं स्कूल से हूं, मैं स्कूल का प्रोजेक्ट बना रही हूं, तो वो छुपाएगा नहीं, आपसे बताएगा। तो धीरे-धीरे आपको ज्ञान भी मिलेगा, कैसे कर सकते हैं। विद्यार्थी- सर हमेशा मुझे यह डर रहता है कि कहीं मैं पढ़ाई में ज्यादा फोकस करूं, तो मैं अपना पैशन को दूं, अगर मैं अपने पैशन पे ज्यादा फोकस करूं, तो मेरी पढ़ाई छूट जाएगी, दोनों के बीच में बैलेंस कैसे लाऊं? प्रधानमंत्री- देखिए पहली बात है कि ये दो अलग चीज है, ऐसा आप मानती क्यों है? दोनों उपयोगी हैं, जैसे मान लीजिए आपको आर्ट का शौक है और आपने साइंस का कोई विषय पढ़ा और उसमें कोई लैब की चर्चा है, और कुछ केमिकल मिलाने की चर्चा है, तो आप ऐसा कीजिए कागज लीजिए लैब बनाएं, कागज पर पेंटिंग करें, लैब बनाएं, फिर जो केमिकल पढ़ने के थे हर बोतल में केमिकल का नाम लिखें, फिर आप पढ़ने में आया था कि भई इस केमिकल को, इस केमिकल को मिलने से ऐसा कलर बनता है, तो एक दूसरा चित्र बनाइए, उस पॉट के अंदर वो कलर, तो आपका चित्र का काम भी हो गया, और आपको वो लेशन भी याद हो गया, यानी एक साथ दोनों चीजें बहुत अच्छी तरह से आप कर सकते हैं। आपकी थकान को उतारने के लिए भी एक प्रकार से आपके पास ये जो कला है, क्राफ्ट की जो कुछ भी आपकी सीखने की इच्छा है, वो आपको मदद कर सकती है। डेली या सप्ताह में दो दिन, आधा घंटा इसके लिए दूं, समाज जीवन में जिसकी जरूरत है, वो शिक्षा तो करनी ही करनी है, लेकिन जो व्यक्तिगत जीवन में उपयोगी है, वो आप इससे कर सकती है। विद्यार्थी- हमारा देश भी 2047 में डेवलप्ड राष्ट्रों के साथ एक होने वाला है, सो मेरा प्रश्न क्या है कि हम नवयुवक इसे हासिल करने के लिए क्या कर सकते हैं? प्रधानमंत्री- मुझे अच्छा लगा कि मेरे देश के 10th 12th के बच्चों के मन में भी 2047 विकसित भारत का ड्रीम है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है, यानी आज मुझे अब मजा आएगा। वाह ! देखिए ये चीज है ना, अब 2047 में विकसित भारत यानी क्या? आपने कभी सिंगापुर के विषय में सुना होगा। सिंगापुर एक जमाने में एक मछुआरों का छोटा सा गांव था, उसमें से आज इतना बड़ा बन गया। तो ली कुआन यू कहते थे कि भई अगर हमको डेवलप कंट्री बनना है, तो हमें अपनी आदतें डेवलप कंट्री के लोगों की होती है, वैसी बनानी पड़ेगी। हमें थर्ड वर्ल्ड कंट्री की तरह कहीं पर भी कूड़ा-कचरा फेंक दिया, कहीं पर थूक दिया, यह नहीं चल सकता, सिर्फ कहीं जाना है अभी यहां पर रेड लाइट है, मुझे स्कूटर खड़ा कर देना चाहिए। अब छोटी सी चीज है कि भई हम परिवार में तय करेंगे कि हमारे घर में खाने के बाद कुछ भी जूठा नहीं छोड़ेंगे, बताइए सब लोग ऐसा करें, तो कितना खाना बचेगा, कितना बड़ा फायदा होगा। तो एक नागरिक के नाते मैं अगर इन चीजों का जीवन में ठीक से पालन करूं, तो मतलब कि मैं विकसित भारत के लिए कंट्रीब्यूट कर रहा हूं। अब जैसे वोकल फॉर लोकल, मैं, मेरे देश की चीजें खरीदूंगा, मैं भारत में जो चीजें बनी हैं, उसको लूंगा, जैसे मैं कहता हूं वेड इन इंडिया। अब कुछ लोग पैसे वाले लोगों को लगता है दुबई में जाके शादी करेंगे, हिंदुस्तान में क्या कमी है भई? हम सब देश के नागरिक छोटी-छोटी चीजों को करें, हम जरूर विकसित भारत बनाने में अपना दायित्व निभा सकते हैं, हम कंट्रीब्यूट कर सकते हैं। विद्यार्थी- We were shocked, O my god student is actually concern about this and he told us that it’s the small step that matter not the large one. विद्यार्थी- मेरा आपसे प्रश्न यह है कि कोई भी छात्रा या कोई भी मनुष्य अपना जीवन जब व्यतीत करता है तो बहुत सारी चुनौतियों का सामना करता है, जब चीजें डिफिकल्ट हो जाती है, तभी हमको हमारा जो मोटिवेशन होता है जीवन व्यतीत करने में वो कम होता है। तो ऐसी स्थिति में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की? प्रधानमंत्री- दोनों चीजें महत्वपूर्ण है जीवन में। अगर अनुशासन है ही नहीं, तो कितना ही इंस्पिरेशन होगा, तो वो इंस्पिरेशन क्या काम आएगा। मान लीजिए एक किसान है उसको प्रेरणा मिल रही है, बगल वाला किसान बहुत फसल कर रहा है, इंस्पिरेशन है यार, उसकी तो एक एकड़ भूमि है, मेरी तो चार एकड़ भूमि है, वो ज्यादा कमाता है, मैं कम कमाता हूं। तो उसको इंस्पिरेशन तो वहां से मिलता है, लेकिन यह बारिश के पहले जोतना चाहिए, वो कुछ सोचता नहीं है, देखेंगे, अब हफ्ते के बाद करेंगे। अगर खेत जोतेगा नहीं और बारिश आ गई फिर वह कुछ भी करे, उसकी तो हालत खराब ही रहेगी, तो उसके अंदर वो डिसिप्लिन नहीं था, इंस्पिरेशन था कि मैं उसकी जितनी कमाई करूं, लेकिन डिसिप्लिन नहीं थी कि भई मुझे इस समय के पहले खेत जोत के रखना चाहिए, बीज की जरूरत है, ला करके रखना चाहिए, बीज को तैयार करने का काम करना चाहिए, कुछ डिसिप्लिन नहीं था। जीवन में डिसिप्लिन बहुत अनिवार्य है, इंस्पिरेशन में सोने में सुहागा का काम करता है। अगर डिसिप्लिन नहीं है, कितना ही इंस्पिरेशन क्यों ना हो, वो फिर बोझ बन जाता है, निराशा पैदा करता है। विद्यार्थी- When I asked my question, it…

Read More

एस. पी. तिवारी Raipur chhattisgarh VISHESH चार नयी श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन, भारत की विशाल श्रम शक्ति, विशेष रूप से अनौपचारिक और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए जीवन यापन में आसानी में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सुधारों का उद्देश्य, बिना जटिल उद्योग वर्गीकरण की बाधाओं के, सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देना है। प्रत्येक श्रमिक के लिए अनिवार्य पहचान पत्र की शुरुआत करते हुए, ये संहिताएं उन्हें सामाजिक सुरक्षा लाभों तक सीधी पहुंच की सुविधा के साथ सशक्त बनाने का प्रयास करती हैं। नियमित और अनिवार्य स्वास्थ्य…

Read More

मैट्स स्कूल ऑफ़ फार्मेसी ने 7 फ़रवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में एक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित देखभाल एवं रोकथाम, समग्र कल्याण को बढ़ावा देना था। स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. पविंदर हंसपाल द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), मधुमेह, ऊँचाई, वजन तथा ऑक्सीजन लेवल जैसे आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जाँच की गई। प्रतिभागियों के समग्र स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर के आकलन हेतु बॉडी…

Read More

MATS विश्वविद्यालय में आयोजित साइबर पीस यात्रा, जिसे JITO लेडीज़ विंग के सहयोग से संपन्न किया गया, में अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सलाहकार श्री मनु नाहर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के महत्व पर संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने सामान्य साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाई तथा सुरक्षित ऑनलाइन आदतें अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया, जिससे साइबर सुरक्षा और डिजिटल जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा मिला। इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका श्री मनु नाहर ने सरल, व्यावहारिक एवं प्रभावशाली ढंग से उत्तर दिया। यह सत्र…

Read More

‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम रायपुर, 09 फरवरी 2026 रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण कल 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण 10, 12, 15, 17, 19 एवं 22 फरवरी को शाम 3.30 बजे किया जाएगा। दर्शक इस कार्यक्रम को टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश तथा डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर पूरे देश में देख सकेंगे। इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल उपयोगकर्ता इसे ‘WAVES’ एप…

Read More