- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- रायगढ़ : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : बरपाली में शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, सामुदायिक भवन एवं नए तालाब का भूमिपूजन
- रायपुर : मल्दा में क्षेत्रवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
Author: Manpreet Singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा 12 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय, राजनांदगांव में “साइबर लॉ एवं डिजिटल साक्ष्य की ग्राह्यता” विषय पर एक उच्च-प्रभावी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक–न्यायिक पहल में 160 से अधिक अधिवक्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा 16 माननीय न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे ज्ञान-विनिमय का एक महत्वपूर्ण मंच बना दिया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य डिजिटल साक्ष्य, साइबर अपराध कानूनों तथा न्यायिक प्रक्रिया में इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की विकसित होती न्यायिक व्याख्या के प्रति विधिक समझ को सुदृढ़ करना था। डिजिटल लेन-देन और साइबर विवादों में तीव्र वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सत्र में विधि समुदाय के भीतर तकनीकी दक्षता और प्रक्रियात्मक समझ की बढ़ती आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री विजय कुमार होता, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजनांदगांव ने की। साथ ही परिवार न्यायालय, विशेष न्यायालय, अतिरिक्त सत्र न्यायालय एवं सिविल न्यायालय के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी सहभागिता न्यायपालिका की उभरते विधिक क्षेत्रों में सतत व्यावसायिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विशेषज्ञ सत्र में विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अजीम खान एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. पलक शर्मा ने वैधानिक प्रावधानों, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की ग्राह्यता से संबंधित मानकों तथा ट्रायल न्यायालयों में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी से अधिवक्ताओं को प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों, साक्ष्य संबंधी आवश्यकताओं तथा समकालीन साइबर विधिक मुद्दों की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई। इस सेमिनार ने डिजिटल साक्ष्य के प्रबंधन, फोरेंसिक अनुपालन तथा साइबर संबंधी मामलों में न्यायिक व्याख्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बढ़ते साइबर वाद-विवाद की पृष्ठभूमि में प्रतिभागियों ने इस पहल को समयानुकूल एवं पेशेवर दृष्टि से अत्यंत समृद्धकारी बताया। विधि क्षेत्र, डिजिटल शासन एवं न्यायिक प्रक्रियाओं में नवीनतम विकासों के संबंध में संरचित जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला न्यायालयों में इसी प्रकार के सेमिनार आयोजित करने की आगे की योजना बनाई है। अधिवक्ताओं एवं माननीय न्यायाधीशों ने इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए इसके राज्यभर में निरंतर विस्तार हेतु सशक्त समर्थन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया है। जिला न्यायालय, राजनांदगांव के परिसर में इस सेमिनार का आयोजन करके, कलिंगा विश्वविद्यालय ने अकादमिक क्षेत्र और न्यायपालिका के बीच सेतु बनाने, कानूनी साक्षरता बढ़ाने और न्याय प्रणाली में क्षमता निर्माण को समर्थन देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। यह शैक्षणिक–न्यायिक पहल पिछले सात शैक्षणिक सत्रों से लगातार जारी है और इसे अधिवक्ताओं एवं न्यायपालिका के सदस्यों से अत्यधिक सराहना और प्रोत्साहन मिला है।इस कार्यक्रम का समन्वय विश्वविद्यालय के विधि संकाय टीम द्वारा किया गया और यह मजबूत संस्थागत सहयोग के संदेश के साथ समापन हुआ।
एमसीबी /16 फरवरी 2026 Raipur chhattisgarh VISHESH जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, एमसीबी द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), चिरमिरी में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स श्री क्वालिटी सर्विसेज, सिद्धेश्वर क्लासिक, प्लॉट नंबर-02, हनुमान मंदिर रोड, पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा गुणवत्ता निरीक्षक (…
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रही महोत्सव की शाम, कवि सम्मेलन ने बांधा समा महाशिवरात्रि पर शिव भजन और शिव ताण्डव नृत्य रहे मुख्य आकर्षण अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026 जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी,…
मैनपाट महोत्सव सरगुजा जिले की पहचान, आने वाले वर्षों में होगा और भव्य आयोजन – सांसद अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026 प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं,…
अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026 मैनपाट महोत्सव के अवसर पर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में चर्चा की तथा आमजन तक अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में वीबी राम जी तथा अटल पंचायत डिजिटल केंद्र की जानकारी प्रदर्शित की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे सांसद ने…
कोण्डागांव, 16 फरवरी 2026 जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण प्रदान कर नियोजन किया जाएगा। कैम्प में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे। जिसमें एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं हेतु बढ़ई के 50 पद, राजमिस्त्री के…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 16 फरवरी 2026छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत केंदा व्यपवर्तन योजना की नहरों सुदृढ़ीकरण एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिचंाई क्षेत्र 1093 हेक्टेयर में 663 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। विकासखण्ड-कोटा के अंतर्गत सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के मुख्य नहर के जीर्णोद्धार एवं माईनर नहरों में सीमंेट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपये…
रायपुर, 16 फरवरी 2026 राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी के जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने सरपंच श्री शिवमूर्ति कोसले और विहान स्व-सहायता समूहों की प्रमुख सुश्री गीता बंजारे के साथ आज लोकभवन का भ्रमण किया। लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की विभिन्न शाखाओं और हरे-भरे उद्यान का भ्रमण कराया गया और इन स्थानों के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी…
रायपुर, 16 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-कोटा अंतर्गत केंदा व्यपवर्तन योजना की नहरों सुदृढ़ीकरण एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 22 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिचंाई क्षेत्र 1093 हेक्टेयर में 663 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। विकासखण्ड-कोटा के अंतर्गत सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के मुख्य नहर के जीर्णोद्धार एवं माईनर नहरों में सीमंेट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 92 लाख 48 हजार रुपये स्वीकृत किये गये…
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर/सिक्किम – पत्र सूचना कार्यालय , भारत सरकार, रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का एक 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडलसिक्किम के सात दिवसीय अध्ययन प्रवास पर रवाना हो रहा है । इस विशेष प्रेस टूर का उद्देश्य सिक्किम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और सामरिक महत्व के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है । 15 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे के दौरान मीडिया टीम सिक्किम की भौगोलिक चुनौतियों के बीच हो रहे इंजीनियरिंग नवाचारों और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति का दस्तावेजीकरण…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

