Author: Manpreet Singh

हैदराबाद, 25 फरवरी 2026: जिम्मेवार खनिक एनएमडीसी के अनुसंधान एवं विकास केंद्र ने भारत के खनिज और धातु क्षेत्र के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (आईआईटीएच) के साथ एकसमझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। खनिज प्रसंस्करण और संबद्ध क्षेत्रों में स्वदेशी प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक (आरएंडडी) श्री संजीव साही और आईआईटी हैदराबाद के डीन (प्रायोजित अनुसंधान और परामर्श) ने आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रो. बी. एस. मूर्ति की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।यह साझेदारी फील्ड की विशेषज्ञता…

Read More

हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर अर्धदिवसीय सेमिनार आयोजित Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा आज छत्तीसगढ़ को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के विस्तार के उद्देश्य से अर्धदिवसीय सेमिनार का आयोजन कोर्टयार्ड बाय मैरियट में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग के सचिव श्री रोहित यादव (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिव श्री रोहित यादव ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक परिवेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देना तथा पारंपरिक औद्योगिक ईंधनों…

Read More

बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 25 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।…

Read More

शासन की योजना से दूर हुई आर्थिक तंगी और बेटी के भविष्य की चिंता रायपुर, 25 फरवरी 2026/राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व चिरायु योजना में शून्य से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, कटेफटे होट, टेढेमेढे हाथ-पैर समेत 44 की गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च शासन द्वारा उठाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का चिरायु दल बच्चों की स्क्रीनिंग कर शासन को रिपोर्ट भेजता हैं, जिसके आधार पर बच्चों के इलाज के लिए फंड जारी होता है। ऐसे पात्र बच्चे जिनका इलाज निःशुल्क किया जाना है l

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH मैट्स विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ विधान सभा का शैक्षणिक भ्रमण करने तथा माननीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को प्रत्यक्ष रूप से देखने का विशिष्ट अवसर प्राप्त हुआ। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने महत्वपूर्ण बजट सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही को ध्यानपूर्वक देखा और समझा। यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि यह नए विधानसभा भवन में प्रस्तुत किया गया पहला बजट था। विद्यार्थियों के लिए विधानसभा के भीतर उपस्थित होकर लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखना एक अनूठा अनुभव रहा। इस सत्र…

Read More

कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./14ध्02ध्2025-26 दिनांक :-25.02.2026 Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी तथा श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के फैकल्टी सदस्यों ने 23 फरवरी 2026 को गोदावरी पावर एंड इस्पात limited (जीपीआईएल), रायपुर का उद्योग–संस्थान सहभागिता पहल के अंतर्गत दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रत्येक विभाग से दो-दो प्राध्यापकों ने भाग लिया। बैठक सत्र के दौरान उद्योग–संस्थान सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जीपीआईएल के अधिकारियों ने उद्योग के समक्ष आने वाली विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन संबंधी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने इन चुनौतियों के समाधान हेतु शैक्षणिक एवं शोध-आधारित संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। दौरे के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों का विस्तृत…

Read More

आर्टिकल हरदीप एस पुरी Raipur chhattisgarh VISHESH : जब पाणिनि ने बोली जाने वाली भाषा की अव्यवस्था को एक संक्षिप्त, गणनीय व्याकरण में परिवर्तित किया, तो उन्होंने एक बात साबित की, जो आज भी प्रासंगिक है: बुद्धिमत्ता सबसे शक्तिशाली तब होती है, जब इसे संरचना के रूप में व्यक्त किया जाता है। नालंदा इस सहज प्रवृत्ति को संस्थानों तक ले गया और बहस करने, संरक्षित करने और ज्ञान को सीमाओं के पार प्रसार करने के तरीके विकसित किए। भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने का भारत का निर्णय उसी सभ्यतागत भावना से प्रेरित है, क्योंकि तकनीक में अगली…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 25 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH : राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026’ का आज गरिमामय समापन हुआ। इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों सहित व्यापारिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। एक्सपो के अंतिम दिन भारी तादाद में भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपो की सफलता के लिए ‘कैट’ (CAIT) का आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से जनता को एक ही छत के नीचे खरीदारी में काफी…

Read More