- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- रायगढ़ : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : बरपाली में शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, सामुदायिक भवन एवं नए तालाब का भूमिपूजन
- रायपुर : मल्दा में क्षेत्रवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
Author: Manpreet Singh
किराना और फोटोकॉपी व्यवसाय से बनीं आत्मनिर्भर रायपुर, 06 मार्च 2026 महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र और समर्थ बनाना है, ताकि वे अपने जीवन के फैसले खुद ले सकें, शिक्षा प्राप्त करें और लैंगिक समानता प्राप्त कर सकें। यह प्रक्रिया उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर घरेलू और सार्वजनिक जीवन में समानता, सुरक्षा और सम्मानजनक स्थिति प्रदान करती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज समाज में कई ऐसी कहानियाँ सामने आ रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा लिख रही हैं। सूरजपुर जिले की ममता राजवाड़े इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने…
रायपुर, 06 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी पहल महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और खुशहाली के नए रंग भर रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के ग्राम कावड़गांव की 47 वर्षीय श्रीमती सुखी पुनेम इसकी प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी एक नई राह दिखाई है। पति श्री सोमलू पुनेम के सहयोग से सुखी पुनेम ने योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का सार्थक उपयोग करते हुए अपने…
बिहान मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़कर हुई सशक्त रायपुर, 05 मार्च 2026 बलरामपुर जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्रीमती श्यामबाई दीदी ने योजना का लाभ लेते हुए अपनी आर्थिक स्थिति बदल कर अपनी लगन और मेहनत से लखपति दीदी बन चुकी है। श्रीमती श्यामाबाई बताती है कि परिवाार की वार्षिक आय सीमित थी। खेती और मजदूरी पर निर्भर उनके परिवार की सालाना आय 50 हजार थी। इस सीमित आय में परिवार के मूलभूत जरूरतों को पूरा करना असंभव था। वे बताती हैं कि अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने बबीता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी।…
रायपुर, 06 मार्च 2026 राज्य शासन द्वारा पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को राज्य के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 200 विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है, जिनमें से लगभग 130 विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति…
समूह से जुड़ने से बदली जिंदगी रायपुर, 06 मार्च 2026 बीजापुर जिले से लगभग 20 किलोमीटर दूर नियद नेल्लानार क्षेत्र के ग्राम पालनार में रहने वाली श्रीमती बधरी ताती ऋण लेकर एक छोटी सी दुकान से शुरू करने का ये सफर आज बकरी पालन, मुर्गीपालन और सब्जी की खेती तक पहुंच चुकी है। बधरी ताती को आर्थिक स्वतंत्रता तो मिली ही साथ ही बच्चों को भी बेहतर शिक्षा दिला रही हैं। बीजापुर जिले के नियद नेल्लानार क्षेत्र के ग्राम पालनार में रहने वाली श्रीमती बधरी ताती की कहानी मेहनत, हिम्मत और अवसर मिलने पर जीवन बदलने की मिसाल बन गई…
कोरिया जिले में स्व-सहायता समूह की पहल से 62 लाख का शुद्ध लाभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी की है समूह की महिलाओं से चर्चा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के कार्यो को सराहा, मिलेट्स का लिया है स्वाद रायपुर, 6 मार्च 2026 राज्य सरकार की सहयोग से कोरिया जिले के कलेक्टरेट परिसर में संचालित ‘कोरिया मिलेट्स कैफे’ आज महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित इस कैफे में 31 महिलाएं मिलकर स्वादिष्ट और सेहतमंद मिलेट्स आधारित व्यंजन तैयार कर रही हैं। अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण यह कैफे लोगों…
वनांचल के सिंचाई क्षमता में होगी बढ़ोतरी, पर्यटकों को भी मिलेगी सुविधाएं रायपुर, 6 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जलसंसाधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 5 विकास कार्यों के लिए कुल 28 करोड़ 85.लाख 83 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है, जिससे प्रदेश के वनांचल में सिंचाई क्षमता में वृद्धि के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत कार्यो में कोरिया (मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर) जिले के विकासखण्ड-वैकुण्ठपुर की हुंडिका (हुड़िका) जलाशय योजना का निर्माण (विस्तारीकरण) कार्य के लिए 1649.59 लाख (रूपये सोलह करोड़ उनचास लाख…
सकारात्मक बदलाव से आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार रायपुर, 06 मार्च 2026 महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। इसी योजना के अंतर्गत जिले के नगरपालिका बलरामपुर के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 05 की निवासी श्रीमती सुमित्रा भगत ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। शासन की इस योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। श्रीमती सुमित्रा भगत को महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये…
रायपुर, 06 मार्च 2026 बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना कई परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से अभिभावक अपनी बेटियों की शिक्षा और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए छोटी-छोटी बचत कर आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। जिले में भी अनेक परिवार योजना का लाभ लेकर अपनी बेटियों के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कोरंधा सेक्टर के करम टोली निवासी श्रीमती सुरेखा भगत ने अपनी बेटी के…
सेटरिंग कार्य और मशरूम उत्पादन से श्रीमती रेवती साहू बनीं “लखपति दीदी” रायपुर, 06 मार्च 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसका प्रेरणादायक उदाहरण सक्ति जिला के जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत डोमनपुर की सखी सहेली महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती रेवती साहू हैं। इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी बरेठ तथा सचिव श्रीमती रेवती साहू हैं। समूह को एनआरएलएम (बिहान) योजना के अंतर्गत आरएफ राशि 15 हजार रुपये एवं सीआईएफ राशि 60 हजार रुपये की सहायता…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

