- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- रायगढ़ : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : बरपाली में शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, सामुदायिक भवन एवं नए तालाब का भूमिपूजन
- रायपुर : मल्दा में क्षेत्रवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
Author: Manpreet Singh
परिजनों से भेंट कर बंधाया ढांढस, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को किया नमन रायपुर, 19 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुरनगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन का जीवन समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनका…
Raipur chhattisgarh VISHESH बालकोनगर, 18 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती की गई है। यह पहल देश के सबसे उन्नत, तकनीक-संचालित स्मेल्टर क्षेत्र में महिला-प्रथम ऑपरेटिंग मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें कुल 30 महिलाओं को तैनात किया गया है, जिनमें 10 बीम-रेजिंग ऑपरेटर और 20 पीटीएम पायलट शामिल हैं। यह उपलब्धि बालको के लिए एक मील का पत्थर है, जो इसके ‘मिलियन टन क्लब’ में प्रवेश के साथ जुड़ी हुई है। इन महिला पायलट्स ने सिमुलेटर सत्र और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण…
श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष एवं श्री राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा के कुशल नेतृत्व से राज्य में भूतापीय जल स्त्रोत के प्रसार हेतु विशेष पहल Raipur chhattisgarh VISHESH सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद द्वारा ग्राम तातापानी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भूतापीय जल स्त्रोत के अध्ययन हेतु आज दिनांक 18.03.2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माननीय श्री भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष क्रेडा की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा एवं श्री प्रकाश कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-एनजीआरआई के मध्य मेमोरेण्डम ऑफ अण्डरस्टेंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। इस एमओयू के अंतर्गत ग्राम तातापानी,…
6 दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न साइंस सिटी से लेकर विक्टोरिया मेमोरियल तक ऐतिहासिक व वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण व्यवहारिक शिक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास और जिज्ञासा रायगढ़, 18 मार्च 2026 पीएम श्री योजना अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रायगढ़ जिले के पीएम श्री विद्यालयों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का 6 दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण कोलकाता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री के. वी. राव एवं जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार के मार्गदर्शन…
अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल रायगढ़, 18 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल एवं सुंदर पहाड़ियों के बीच बसे लैलूंगा विकासखंड के ग्राम बागुडेगा की निवासी आरती पटेल ने यह साबित कर दिया है कि सफलता केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की मिट्टी में भी अपार संभावनाएं छिपी होती हैं। आरती पटेल ने मेडिकल क्षेत्र में डीएमएलटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में कार्य किया, लेकिन उनका सपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का था। वर्ष 2020 में विवाह बाद वे लैलूंगा के समीप…
बिलासपुर, 18 मार्च 2026 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजकिशोर नगर में पोषण किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर 12 टीबी मरीजों को एसईसीएल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रोटीन युक्त पोषण किट प्रदान किए गए। सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल ने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी में दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक होता है। पोषण किट मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है, जिससे उपचार की प्रभावशीलता बढ़ती है…
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव रायगढ़, 18 मार्च 2026 खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनबरसा के आश्रित ग्राम आड़ाझर में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। इस बदलाव की एक सशक्त मिसाल हैं श्रीमती राधिका साहू, जिनके घर नल कनेक्शन मिलने से उनकी दिनचर्या पूरी तरह आसान हो गई है। पहले राधिका साहू…
परंपरागत खेती छोड़ आधुनिक खेती से बदली तकदीर बिलासपुर, 18 मार्च 2026 तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू के प्रगतिशील किसान श्री भुखन लाल और श्री रामाधार साहू की मेहनत और नई तकनीकों को अपनाने की सोच आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। पहले वे पारंपरिक खेती करते थे, जिससे आय सीमित थी। लेकिन समेकित उद्यानिकी विकास योजना के तहत उद्यानिकी विभाग से मिले मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा ही बदल दी। श्री भुखन लाल ने अपने 2 हेक्टेयर खेत में कटहल एवं नींबू के पौधे लगाए और साथ ही अंतरवर्ती फसल के रूप…
प्रदेशभर में 9,763 न्योता भोज आयोजित, 1.83 लाख से अधिक बच्चे हुए लाभान्वित उप संचालक, जनसंपर्क विभाग रायपुर, 18 मार्च 2026 आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम प्रदेश में पोषण, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप शुरू की गई इस पहल के तहत अब समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। राज्य स्तर पर जनवरी से फरवरी 2026 तक कुल 9,763 न्योता भोज आयोजनों के माध्यम से 1,83,927 बच्चों को लाभान्वित किया गया है, जो इस योजना की व्यापक सफलता को दर्शाता है।…
शुरू हुई नौकाविहार सुविधा रायपुर, 18 मार्च 2026 प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य वन एवं वन्यजीव का संरक्षण, शिक्षा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुँचाना ही ईको-पर्यटन है। बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत महानदी के तट पर स्थित ग्राम धमनी अब तेजी से ईको-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डेय के सहयोग से यहां ईको-विलेज के रूप में विकास कार्य किए जा रहे हैं।…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

