Author: Manpreet Singh

मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से बना बहुआयामी आय का मॉडल रायपुर, 24 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों को आधुनिक तकनीक और विविध आजीविका से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का प्रभाव जशपुर जिले के ग्राम रतबा के युवा किसान अंकित लकड़ा की सफलता में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिन्होंने अपनी मेहनत और नवाचार से खेती को नई दिशा दी है। अंकित लकड़ा ने पारंपरिक धान खेती से आगे बढ़ते हुए बहुआयामी कृषि मॉडल अपनाया है। पहले वे केवल वर्षा आधारित धान…

Read More

मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता,सरगुजा के युवाओं में है अपार क्षमता-बाइचुंग भूटिया रायपुर, 23 मार्च 2026 सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन अवसर पर भारतीय फुटबॉल जगत के दिग्गज और पूर्व कप्तान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बाइचुंग भूटिया ने जोहार सरगुजा से अभिवादन कर खिलाड़ियों में जोश भरते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प का मंत्र देते हुए युवाओं को खेल जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। दूरी मायने नहीं रखती, जुनून जरूरी है सिक्किम से सरगुजा तक के अपने सफर का जिक्र करते हुए भूटिया ने कहा कि भौगोलिक दूरियाँ प्रतिभा के आड़े नहीं…

Read More

रायपुर, 23 मार्च 2026 कभी बारिश की हर बूंद के साथ चिंता में डूब जाने वाली उर्मिला बाई आज अपने पक्के घर की छत के नीचे सुकून की जिंदगी जी रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत भोड़नामाठ की निवासी उर्मिला बाई इस योजना से लाभान्वित हुईं। पहले उनका परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश में पानी टपकना और दीवारों का कमजोर होना आम बात थी। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए सपना ही था। मजदूरी और खेती से गुजर-बसर करने वाले…

Read More

रायपुर, 23 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के बचरा-पोड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़तर में रहने वाली सुकबरिया के जीवन में इस योजना ने बड़ा बदलाव लाया है। कच्चे और जर्जर मकान में डर-डरकर जीवन बिताने वाला यह परिवार अब पक्के घर की सुरक्षित छत के नीचे सुकून की नींद ले रहा है। सुकबरिया अपने पति सुखलाल और तीन बच्चों के साथ एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। परिवार की आय मुख्य रूप से दूसरों…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी रायपुर, 23 मार्च 2026 राज्य शासन ने दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए 109 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से इनकी प्रशासकीय मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने नवा रायपुर में खेल कॉम्प्लेक्स के लिए 94 करोड़ 68 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा दुर्ग में बहु-उद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के…

Read More

उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बद्दो में किया भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन 11.49 करोड़ रुपए की नहर परियोजना से 6 गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ 770 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, किसानों की आय में होगी वृद्धि रायपुर, 23 मार्च 2026 चैत्र नवरात्रि पंचमी की पावन तिथि के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम बद्दो में किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर…

Read More

रायपुर, 23 मार्च 2026 खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के लिए प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकड़ा के आश्रित ग्राम बिरोड़ा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड छुरा अंतर्गत…

Read More

दिनांक 23 मार्च 2026 सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुश्री सुष्मिता सेन के करकमलों से श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया सम्मान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही श्रद्धा महिला मंडल को प्रतिष्ठित आईबीसी24 ‘शक्ति सम्मान’ 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, पूर्व मिस यूनिवर्स एवं समाजसेविका सुश्री सुष्मिता सेन के करकमलों से प्रदान किया गया, जिसे मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) परिवार की महिलाओं द्वारा संचालित श्रद्धा महिला मंडल…

Read More

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस की सुरक्षित आपूर्ति जारीमार्च में 3.5 लाख से अधिक घरेलू और वाणिज्यिक पीएनजी कनेक्शन जारी किए गएघबराहट में की गई बुकिंग में अत्यधिक कमी आईघरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारीजिला कलेक्टरों और एफसी एंड एस अधिकारियों से नियमित प्रवर्तन कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया547 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गईप्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे संघर्ष पर विश्व के नेताओं से बात कीप्रधानमंत्री ने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया कि शिपिंग लेन खुली और सुरक्षित…

Read More