- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में मनाई दिवाली, सपरिवार आतिशबाजी करते हुए प्रदेशवासियों को दी बधाई
- रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
- रायगढ़ : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : बरपाली में शेड और सीसी रोड का लोकार्पण, सामुदायिक भवन एवं नए तालाब का भूमिपूजन
- रायपुर : मल्दा में क्षेत्रवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
Author: Manpreet Singh
नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शोध व विकास के लिए गोवा और छत्तीसगढ़ के मध्य होगा एमओयू रायपुर, 27 मार्च 2026 गोवा राज्य के जनजातीय विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माननीय मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने आज छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और गौरव की झलक देखी। उन्होंने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भ्रमण कर जनजातीय कला, संस्कृति, रीति-रिवाज एवं जनजातीय शौर्य के जीवंत प्रदर्शन को देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए। गोवा के जनजातीय विकास मंत्री डॉ. तावड़कर ने कहा…
मुख्य फ़ोकस नक्सल मुक्त क्षेत्रों में स्थायी एवं समावेशी विकास एलडब्ल्यूई प्रभावित 08 जिलों के परिवारों की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाने का लक्ष्य रायपुर, 27 मार्च 2026 राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव श्री विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव कृषि श्रीमती सहला निगार, प्रमुख सचिव श्री…
राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न रायपुर, 27 मार्च, 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की 21वीं बैठक का आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभाकक्ष में आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।कुलपति डॉ गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की शुरुआत अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा द्वारा “स्वयं से पहले आप” के प्रेरणादायक संदेश के साथ की गई। उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना…
रायपुर, 27 मार्च 2026 मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (IDCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव ने की। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता, संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जनगणना निदेशक, छत्तीसगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव श्री भुवनेश यादव ने निर्देशित किया कि राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पंजीयन…
रायपुर, 27 मार्च 2026 मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की 70वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत तमनार बायपास मार्ग और नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिला रायगढ़ के तमनार में बायपास मार्ग निर्माण वास्तविक लम्बाई 8.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए व्यापक चर्चा की गई। इसकी अनुमानिक लागत 152 करोड़ 49 लाख है। इसी तरह से जिला जशपुर के अंतर्गत…
रायपुर, 27 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित मेजबान छत्तीसगढ़ के कुल 144 पुरुष एवं महिला पहलवान भाग ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।…
बस्तर की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी रायपुर, 27 मार्च 2026 आदिवासी खिलाड़ियों को समर्पित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है, जो भारत की खेल यात्रा में आदिवासी सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स के अंतर्गत बस्तर जिले में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स…
रायपुर, 27 मार्च 2026 राज्य में संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को आवास सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मलंगवा खुर्द की निवासी भेन्दकी के जीवन में भी इस योजना ने नई उम्मीद जगाई है। वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने के बाद अब उन्हें पक्का आवास उपलब्ध हुआ है, जिससे उन्हें सुरक्षित जीवन…
रायपुर, 27 मार्च 2026 जल जीवन मिशन के तहत राज्य में “हर घर नल से जल” योजना का प्रभाव अब व्यापक रूप से दिखाई देने लगा है। इस पहल ने न केवल पेयजल की समस्या का समाधान किया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौली इसका एक उदाहरण है, जहां अब प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। पहले गांव के लोगों, विशेषकर महिलाओं को दूर-दराज के स्रोतों जैसे कुएं और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे,…
एंटी पॉचिंग टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार रायपुर, 26 मार्च 2026 विद्युत करंटयुक्त तार का जाल बिछाकर वन्यप्राणियों का शिकार करना एक गंभीर और अवैध गतिविधि है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है। शिकारी अक्सर जंगली सूअर, हिरण, सांभर और बाघ जैसे जानवरों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में 11 केवी की बिजली लाइनों से सीधे तार जोड़कर जाल बिछाते हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के अकलतरा परिसर (कक्ष क्रमांक 120) में छापेमारी की गई। 11 केवी विद्युत लाईन में हुकिंग कर विद्युत करंटयुक्त तार का जाल बिछाकर वन्यप्राणियों के…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

