- लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत श्री तोखन साहू ने लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा में किया जनसंपर्क, विभिन्न प्रभावशाली व्यक्तियों से की मुलाकात
- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को कंतेली आगमन की तैयारियों की संभाली कमान, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक
- दुर्ग में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित
- यमन के हुदैदा और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया
- मिस्र के गीज़ा शहर के पास 8 नवंबर 2026 को हुए रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए
- ईपीएफ योजना, 2026 के अंतर्गत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ‘ई-सहयोग’ पोर्टल पर नवीनीकृत ऑनलाइन एनआरएल मॉड्यूल का किया शुभारंभ
- आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई
Author: Manpreet Singh
प्रीपॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अप्रैल 2026 युवाओं के उच्च शिक्षा के विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाईट व्यापम सीजी डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन में https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है। प्रीपॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निश्चित है। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में…
सारंगढ़ अनुविभाग में 15 अप्रैल को होगा राजस्व शिविर सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अप्रैल 2026 सारंगढ़ अनुविभाग में 15 अप्रैल को सारंगढ़ तहसील में सारंगढ़ सहित ग्राम खरवानी बड़े, बरमकेला तहसील के ग्राम बारादावन, धौरादरहा, पिकरीमाल, कमरीद, सराईपाली, पड़कीडीपा,परधियापाली, सरिया तहसील में ग्रामबरपाली, नदीगांव, सुरसी, पोरथ और कोसीर उप तहसील के पाट में राजस्व शिविर किया जायेगा, जहां राजस्व कार्य जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि का निराकरण होगा।
15 अप्रैल को होगा नदीगांव रोपणी के आम फलबहार की नीलामी सारंगढ़ बिलाईगढ़ 14 अप्रैल 2026 बरमकेला विकासखण्ड के नदीगांव शासकीय उद्यान रोपणी के आम फलबहार की नीलामी बुधवार 15 अप्रैल को समय दोपहर 2 बजे से किया जाना है। इच्छुक व्यक्ति, ठेकेदार, नागरिकगण समय पर उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते हैं। फलों एवं नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्ते का अवलोकन नीलामी से पूर्व कार्यालयीन समय में किया जा सकता है।
रायपुर, 14 अप्रैल 2026 “टीबी हारेगा, सूरजपुर जीतेगा” अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जिले का सामूहिक संकल्प बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सूरजपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 24 मार्च 2026, विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। यह चरण पहले चरण की उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए और अधिक प्रभावी रणनीति के साथ संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब खदान प्रभावित क्षेत्रों, झुग्गी बस्तियों,…
रायपुर, 14 अप्रैल 2026 सरगुजा जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने लखनपुर के ग्राम बेलखरिखा में ग्राम पंचायत सचिव की अनाधिकृत अनुपस्थिति और लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों की समीक्षा की। करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवन को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को मई माह तक पूरा करने पर जोर दिया। बेलखरिखा में ‘संपूर्णता अभियान…
अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण रायपुर, 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित इंद्रावती भवन के समीप कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के अंबेडकर चौक में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डां बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह, संयुक्त आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सुबह से ही अंबेडकर चौक पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में “जय भीम” एवं…
घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश रायपुर, 14 अप्रैल 2026 सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव कार्य प्रभावी ढंग से शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाली। प्रशासन ने एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तत्काल…
सड़क, सामाजिक भवन, खेल सुविधाओं से बदलेगा डिंडो का स्वरूप: मंत्री श्री नेताम गोड़ समाज के उत्थान हेतु कई विकास कार्यों की दी सौगात रायपुर, 14 अप्रैल 2026 बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत डिंडो में बुनियादी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कुल 1154.45 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें तालकेश्वरपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग से कुल्लूडीह होते हुए गोंड पारा सलवाही तक 5.40 किलोमीटर, गुदाह मार्ग से…
मंत्री श्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास रायपुर, 14 अप्रैल 2026 बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात देते हुए 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री श्री नेताम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित…
रायपुर, 14 अप्रैल 2026 सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

