- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को कंतेली आगमन की तैयारियों की संभाली कमान, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक
- दुर्ग में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित
- यमन के हुदैदा और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया
- मिस्र के गीज़ा शहर के पास 8 नवंबर 2026 को हुए रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए
- ईपीएफ योजना, 2026 के अंतर्गत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ‘ई-सहयोग’ पोर्टल पर नवीनीकृत ऑनलाइन एनआरएल मॉड्यूल का किया शुभारंभ
- आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई
- बालोद : खनिज संपदा से संबंधित जानकारी का होगा सार्वजनिक अवलोकन, 21 दिनों तक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में उपलब्ध रहेगी प्रारूप रिपोर्ट
Author: Manpreet Singh
कच्चे घर से पक्के आवास तक का सफर महतारी वंदन और उज्ज्वला योजना का भी मिला लाभ परिवार में आई स्थिरता और सुरक्षा रायपुर, 14 अप्रैल 2026 विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) वर्ग के समग्र विकास के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना सरगुजा जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना ने उन परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है, जिनके लिए पक्के मकान का सपना कभी दूर की बात हुआ करता था। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मलगवां खुर्द निवासी श्रीमती रनियारो बाई इसका…
मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर जांच तेज प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को पत्र जारी दोष मिलने पर कार्रवाई और साड़ियों के बदलाव के निर्देश रायपुर, 14 अप्रैल 2026 राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को वितरित की गई साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक ने छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के…
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण रायपुर, 14 अप्रैल 2026 राज्य शासन की पुनर्वास नीति से कोण्डागांव के पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कुधुर के तुलसी राम, रजमन एवं गोबरू वर्तमान में जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्र में रहकर लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तुलसी राम कश्यप ने बताया कि पूर्व में…
रायपुर, 14 अप्रैल 2026 अगर इरादे मजबूत हों और सुशासन का साथ मिले, तो बरसों पुराने सपने भी सच हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है, बालोद जिले की रहने वाली श्रीमती पिंकी सोनी के साथ, जिन्होंने अपने जीवन के 20 साल एक कच्चे मकान की जद्दोजहद में बिता दिए। आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत उन्हें अपना पक्का घर मिल गया है। जहां वे अपने 03 बच्चों के साथ खुशी खुशी रहती है। पिंकी सोनी बताती हैं कि पिछले दो दशकों से वे एक कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के…
रायपुर, 14 अप्रैल 2026 बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर में इन दिनों ‘बिहान कैंटीन’ महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की एक नई इबारत लिख रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत स्थापित इस कैंटीन की कमान ग्राम पंडरीपानी-1 के श्री साईं महिला स्व सहायता समूह की पांच महिलाओं ने संभाल रखी है। श्रीमती सुमिता पटनायक (अध्यक्ष) और रीता पंडा (सचिव) के कुशल नेतृत्व में यह कैंटीन केवल दो माह के भीतर ही क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रही है। जनपद परिसर में स्थित इस कैंटीन का औपचारिक शुभारंभ 25 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत जगदलपुर…
30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर रायपुर, 14 अप्रैल 2026 बस्तर जिले में सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ़ ने एक अत्यंत संवेदनशील और अनूठी पहल की शुरुआत की है। सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में ‘रेड (रिचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी विशेष बनाते हुए कलेक्टर ने स्वयं पहल की और अस्पताल में उपस्थित एक नवजात शिशु की माता को सादर आमंत्रित कर उनके हाथों से ही इस…
चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेश रायपुर, 14 अप्रैल 2026 पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संदेशों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री…
आमजन से अपील, केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही करें दवाओं की खरीदी रायपुर, 14 अप्रैल 2026 एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ माह पूर्व नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगाँव से नकली दवाओं की जप्ती के प्रकरण में एक बड़ी कार्यवाही की गई थी। जांच के दौरान इस संगठित सप्लाई चेन में संलिप्त आरोपियों—रोचक अग्रवाल (बिजरासन मेडिकोज, इंदौर), सुरेंद्र कामनानी (प्रेम प्रकाश एजेंसी, भाटापारा) एवं खेमराज बानी (सरस्वती मेडिकल स्टोर, सारंगढ़) की भूमिका सामने आई, जिन्हें रायपुर में कल सोमवार को गिरफ्तार किया गया।…
महतारी वंदन योजना के लिए ईकेवायसी कराना अनिवार्य ईकेवायसी नहीं कराने वाले महिलाओं के बैंक ख़ाता में नहीं आएगा 1 हजार राशि सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अप्रैल 2026 महतारी वंदन योजना के तहत अब ईकेवायसी को अनिवार्य किए जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। सरिया तहसील अंतर्गत लिप्ती पंचायत के ग्राम विजयपुर में व्हीएलई सुदामा प्रधान, रोजगार सहायक संतोष कुमार पटेल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता निषाद द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं का ईकेवायसी किया जा रहा है। टीम लगातार सक्रिय रहकर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट…
प्रीपॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अप्रैल 2026 युवाओं के उच्च शिक्षा के विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाईट व्यापम सीजी डॉट सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन में https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है। प्रीपॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निश्चित है। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

