- यमन के हुदैदा और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया
- मिस्र के गीज़ा शहर के पास 8 नवंबर 2026 को हुए रेल हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए
- ईपीएफ योजना, 2026 के अंतर्गत सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ‘ई-सहयोग’ पोर्टल पर नवीनीकृत ऑनलाइन एनआरएल मॉड्यूल का किया शुभारंभ
- आडवाणी जी: एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई
- बालोद : खनिज संपदा से संबंधित जानकारी का होगा सार्वजनिक अवलोकन, 21 दिनों तक वेबसाइट एवं पब्लिक डोमेन में उपलब्ध रहेगी प्रारूप रिपोर्ट
- जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात
- रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
Author: Manpreet Singh
नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत रायपुर, 22 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। रोड कनेक्टिविटी के विस्तार ने यहां के ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में वनांचल और नियद नेल्लानार क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पोलमपल्ली से अरलमपल्ली तक 7 किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क का निर्माण 4 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। यह…
हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी रायपुर, 22 अप्रैल 2026 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत बरौता अंतर्गत ग्राम धनौली में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी है। “हर घर नल से जल” योजना के तहत अब गांव के प्रत्येक घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। पूर्व में ग्राम धनौली के ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के जल स्रोतोंकृकुओं, तालाबों और हैंडपंपोंकृसे पानी लाने में घंटों समय और श्रम लगाते थे। विशेषकर गर्मी के मौसम में…
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने दी रूपरेखा की जानकारी “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर रायपुर, 22 अप्रैल 2026 राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकासशील ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने…
जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर – सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय खेलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर, 22 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र छिंदनार ग्राम में सचिन तेंदुलकर का आगमन बदलते हुए बस्तर की सशक्त पहचान है। यह उस नए बस्तर की तस्वीर प्रस्तुत करता…
कैबिनेट ने रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट को दी मंजूरी रायपुर, 22 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं के नाम पर होने वाली जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से महिलाओं को अधिक भार नहीं पड़ेगा और उन्हें संपत्ति में अधिक अधिकार मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से हर साल लगभग 153 करोड़ रुपये के राजस्व…
पथरिया बैराज से 1925 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा रायपुर, 22 अप्रैल 2026 राज्य शासन द्वारा मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत पथरिया बैराज निर्माण कार्य हेतु 56.06 करोड़ (छप्पन करोड़ छः लाख रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के पूर्ण होने पर लगभग 1640 हेक्टेयर खरीफ एवं 285 हेक्टेयर रबी फसल मिलाकर कुल 1925 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्य लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर…
धार्मिक स्थलों के बीच सुगम आवागमन एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा रायपुर, 22 अप्रैल 2026 राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड राजिम अंतर्गत महानदी पर राजीव लोचन मंदिर से कुलेश्वर महादेव मंदिर तक तथा कुलेश्वर महादेव मंदिर से लोमेश ऋषि आश्रम तक सस्पेंशन ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 40.60 करोड़ (चालीस करोड़ साठ लाख रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा…
पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति बांध होगी सुरक्षित और मजबूत रायपुर, 22 अप्रैल 2026 राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के विकासखण्ड धमतरी अंतर्गत बाँध सुरक्षा ड्रिप फेस-।। के तहत रविशंकर सागर परियोजना (गंगरेल) के बकेट एवं एण्डसील मरम्मत तथा डिस्टर्व पिचिंग के री-सेटिंग कार्य हेतु 2.9286 करोड़ (दो करोड़ ब्यानवे लाख छियासी हजार रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के पूर्ण होने से बाँध की सुरक्षा एवं संरचनात्मक की मजबूती में वृद्धि होगी तथा जल प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण…
रायपुर, 22 अप्रैल 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों और जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। श्रीमती आप्टे ने बताया कि अब तक वे स्कूलों, बैंकों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 55 हजार से अधिक कपड़े की थैलियों का वितरण कर चुकी हैं, ताकि लोगों को प्लास्टिक उपयोग से दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल…
रेडियोथेरेपी मांग पूरी करने के लिए 1500 से अधिक लीनियर एक्सेलेरेटरों की जरूरत Raipur chhattisgarh VISHESH भारत में जैसे-जैसे कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक त्वरित और कारगर उपचार मुहैया कराना चुनौतीपूर्ण कार्य बनता जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद भारत विकिरण चिकित्सा संसाधनों की भारी कमी से जूझ रहा है। हालांकि अब इस दिशा में ‘मेक इन इंडिया’ के अभियान ने आशा की एक किरण जगाई है। लीनियर एक्सेलेरेटर या LINAC आधुनिक कैंसर विकिरण उपचार के वास्तविक कार्यकर्ता के रूप में सामने आया है। ये डॉक्टरों…
Categories
Latest Posts
Contact Details
Name :- Manpreet Singh
Designation :- Editor
Contact Number :- 9425517992
Email ID :- [email protected]
Office Address :- Chhattisgarh Vishesh, Station Road, Raipur, Chhattisgarh

