Author: Manpreet Singh

रायपुर, 23 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य शासन द्वारा इन युवाओं के पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें। बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वासित युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के…

Read More

रायपुर, 23 अप्रैल 2026 कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम चाऊरडोंगरी, जो कभी दुर्गम पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझता था, अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित पक्की सड़क ने इस गांव के लोगों के जीवन में नई उम्मीद और सुविधाओं एक नया मार्ग तैयार किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। करीब 1.74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सड़क को पहाड़ों की कटिंग कर बनाया गया…

Read More

रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाने की पहल रायपुर, 23 अप्रैल 2026 खेती की बढ़ती लागत और मृदा की गिरती उर्वरता के बीच मुंगेली जिला प्रशासन ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। कलेक्टर के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ-साथ जैविक विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से गांव-गांव में शिविर और चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को हरी खाद और नील-हरित काई (ब्लू-ग्रीन एल्गी) के उपयोग और लाभों की जानकारी…

Read More

रायपुर, 23 अप्रैल 2026 राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता से महिलाएं न केवल घरेलू जरूरतों की पूर्ति कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव भी रख रही हैं। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर निवासी मनीषा बंजारा महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1000 रूपए सहायता राशि से परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ अपनी बेटी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का अवसर मिला है। इससे परिवार के…

Read More

प्रधान अध्यापक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी, विभाग दे रहा पूरा सहयोग रायपुर, 23 अप्रैल 2026 बीजापुर जिले में प्रधान अध्यापक की आत्महत्या से जुड़ी हालिया मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अधूरे निर्माण कार्य के भुगतान के दबाव जैसी खबरें तथ्यहीन एवं भ्रामक हैं। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा बीजापुर द्वारा जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभाग निष्पक्ष रूप से पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पालनार अंतर्गत प्राथमिक…

Read More

मरीज को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा में करवाया जायेगा एडमिट थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है महिला, बीते नवंबर एम्स में करवाई गई थी कीमोथेरेपी एक साल तक रायपुर में एम्स व मेकाहारा में इलाज के बाद टाटा मेमोरियल मुंबई में भी हुआ है उपचार रायपुर, 23 अप्रैल 2026 काटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम जिनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें बाइक में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला…

Read More

रायपुर, 23 अप्रैल 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। शिविर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से आयोजित कर जरूरतमंद दिव्यांगजनों का उपचार कर आवश्यक उपकरण प्रदान करें। राज्यपाल ने कहा है कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से ग्राम धनेशपुर में विशेष शिविर आयोजित करें, जहां दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परीक्षण तथा उनकी स्थिति का आंकलन किया जाए। साथ ही दिव्यांगता के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत सर्वे एवं चिकित्सकीय अध्ययन भी कराया…

Read More

अधिकारी जनता के बीच जाएं और करें संवाद – राज्यपाल श्री रमेन डेका ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के लिए डबरी का निर्माण किया जाए नशे पर सख्ती से रोक लगाए एवं भारी वाहनों के आवागमन पर करे नियंत्रण रायपुर, 23 अप्रैल 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर जिले की विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि सभी अधिकारी जनता बीच जाएं और उनसे मिलें। उनके तथा हितग्राहियों से मुलाकात करें एवं उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर योजनाओं का फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत जानने का सबसे बेहतर तरीका लोगों से लगातार संवाद है।…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH /पृथ्वी दिवस एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, जो पर्यावरण की सुरक्षा करने और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण तथा जैव विविधता के नुकसान जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। हर साल 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिन, दुनिया भर के लोग जलवायु संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाते हैं। यह दिन वनों, महासागरों, ताज़े पानी के तंत्रों, मिट्टी और जैव विविधता पर भी केंद्रित है, जो खाद्य उत्पादन, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक लचीलेपन और आजीविका को सहारा देते हैं।कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में “Our Power, Our Planet” थीम पर पृथ्वी दिवस 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा प्राणीशास्त्र विभाग, विज्ञान संकाय के सहयोग से तथा भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के समर्थन से 22 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विजयलक्ष्मी, निदेशक, IQAC द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, पृथ्वी दिवस शपथ ग्रहण, प्रमाण पत्र वितरण एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सतत विकास की भावना को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने अपने संदेश में पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं पृथ्वी के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया। प्राणीशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।कार्यक्रम का समन्वयन श्री अभिषेक कुमार गुप्ता (रिसर्च असिस्टेंट, IQAC) द्वारा किया गया। उनके साथ डॉ. अजय हरित, सह-प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र विभाग; डॉ. अनीता वर्मा, IQAC समन्वयक एवं सह-प्राध्यापक, भौतिकी विभाग; सुश्री उर्वशी शर्मा, डॉ. अमिता गौतम, श्री अश्वन साहू, श्री हेमंत कुमार, श्री आदित्य विवेक वर्मा, श्री पुष्पराज गेंद्रे एवं श्री आशुतोष कुमार ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्र स्वयंसेवकों—श्री प्रियंशु सिंह, श्री पीयूष श्रीवास्तव, सुश्री सिम्पी कुमारी, मोहम्मद ऐमान शाफी एवं सुश्री गून शाह—का भी विशेष योगदान रहा।चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. श्रद्धा वर्मा (अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय) एवं डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य (अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय) द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक फीडबैक सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की रचनात्मकता एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में विश्वविद्यालय के औषधीय उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया, जो “Our Power, Our Planet” थीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।Rajesh VishwakarmaD.E.O.Registrar OfficeKalinga University

Read More

Raipur chhattisgarhVISHESH :  आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के मार्गदर्शन में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल, केंद्रीय राजस्व भवन, सिविल लाइंस स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय में आयोजित RDTAC की बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुआ। इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुन्दरानी  ने लोकसभा सांसद माननीया रूप कुमारी चौधरी जी के उपस्थिति में के. देवरत्न कुमार मुख्य आयकर आयुक्त एवं ऋतुपर्ण नामदेव अतिरिक्त आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के व्यापारिक संगठनों की ओर से आयकर प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुन्दरानी…

Read More