Author: Manpreet Singh

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत किया श्रमदान हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव रायपुर, 22 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा स्थित ग्राम करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।मुख्यमंत्री ने ग्राम करहीबाजार में सर्व समाज हेतु 25 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन निर्माण तथा सुकालू के घर से सिद्ध बाबा मार्ग तक 25…

Read More

’कमरौद में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, योजनाओं की जमीनी स्थिति का लिया फीडबैक’ रायपुर, 22 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा स्थित ग्राम कमरौद पहुंचकर विशाल बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बरगद के पेड़ की छांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर…

Read More

’सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राही से किया संवाद’ रायपुर, 22 मई 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। इस योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती अनीता निषाद से संवाद किया। आवास श्रीमती निषाद की सास श्रीमती सुकलहीन निषाद के नाम से स्वीकृत हुआ है।श्रीमती…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा – आकांक्षी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही में हासिल की बड़ी उपलब्धि रायपुर, 22 मई 2026 नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित “चैंपियंस ऑफ चेंज” कार्यक्रम के अंतर्गत बीजापुर जिले के उसूर विकासखण्ड ने अक्टूबर–दिसंबर 2025 तिमाही में सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की जनकेंद्रित विकास सोच, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत मॉनिटरिंग तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली…

Read More

राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत रायपुर, 22 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह ओवरब्रिज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कचना रेलवे फाटक…

Read More

स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित कर ग्रामीणों को दिया वैधानिक अधिकार, बिहान समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी रायपुर 22 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी पहुंचकर ग्रामीण विकास, आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चौपाल कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को पट्टे वितरित कर उन्हें वैधानिक अधिकार प्रदान किए, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित आजीविका सेवा केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं की आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

’जगदलपुर संग्रहालय में भूमकाल आंदोलन की ऐतिहासिक बंदूकों और दुर्लभ प्रतिमाओं का किया अवलोकन’ ’आने वाली पीढ़ियों को इतिहास और सभ्यता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं संग्रहालय’ रायपुर, 21 मई 2026 विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर संस्कृति, पुरातत्व एवं धर्मस्व विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने जगदलपुर स्थित पंडित गंगाधर सामंत पुरातत्त्व संग्रहालय का विशेष दौरा किया। उन्होंने वहां संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. कन्नौजे ने संग्रहालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में उनके योगदान की सराहना की। ’भूमकाल आंदोलन की…

Read More

रायपुर, 21 मई 2026 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम स्थित खेल संचालनालय के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक खेल सचिव श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित राज्य स्तरीय खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खेल गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन एवं खिलाड़ियों के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खेल सचिव ने सभी खेल संघों को शीघ्र वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार कर संचालनालय को उपलब्ध कराने के…

Read More

रायपुर, 21 मई 2026 खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने और नकली खाद व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद विक्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण अभियान कृषि विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेंड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केंद्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव और मेलाराम कृषि केंद्र दुमहानी का निरीक्षण किया। जांच…

Read More

रायपुर, 21 मई 2026 राज्य सरकार द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा अंतर्गत भिंभौरी जलाशय के निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 4 करोड़ 22 लाख 24 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के अंतर्गत भिंभौरी जलाशय का नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है।

Read More