Author: Manpreet Singh

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि रायपुर, 5 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन निर्माण और योग के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहा। उनका निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा एक कुशल संगठनकर्ता, सरल,…

Read More

राजीव स्मृति वन में बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर, 5 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कृष्ण वट (बरगद) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी बेल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अभिन्न है।…

Read More

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 5 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की केंद्रीय प्रयोगशाला परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।…

Read More

नवा रायपुर में 20 हजार से अधिक पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य, बनेगी ‘पीपल सिटी’ प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऑनलाइन निगरानी, फ्लाई ऐश एवं खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन में किए गए महत्वपूर्ण सुधार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री चौधरी, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की…

Read More

“प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” विषय पर हुई प्रतियोगिता के परिणाम घोषित Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 06 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण करें” विषयक चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों एवं दिव्यांग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रथम आयु वर्ग (12 वर्ष तक) में कृष्णा पब्लिक…

Read More

युवा प्रोफेशनल्स और प्रैक्टिसिंग एडवोकेट्स 11 जून 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 5:55PM by PIB Raipur हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रायपुर ने अपनी विशेष अकादमिक व सामाजिक पहलों—HNLU लॉयर्स फेलोशिप प्रोग्राम “विधि सारथी – जस्टिस कनेक्ट” तथा HNLU कंटीन्युअस लीगल एजुकेशन एंड एडवांसमेंट प्रोग्राम (H-CLAP)—के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट-आधारित कॉन्ट्रैक्चुअल पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस विज्ञापित भर्ती का मुख्य उद्देश्य देश और राज्य में न्याय तक आम जन की पहुँच को सुदृढ़ बनाना, जमीनी स्तर पर लिटिगेशन क्षमता का विस्तार करना तथा लीगल फील्ड में करियर…

Read More

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा – “कोई भी पात्र SHG सदस्य आजीविका के अवसरों से वंचित न रहे” प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 6:18PM by PIB Delhi केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदी पहल की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 तक 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। उन्होंने राज्यों से आह्वान किया कि इस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए अतिरिक्त 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए मिशन मोड में कार्य…

Read More

एक शाम बशीर बद्र के नाम’ कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुति प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 6:27PM by PIB Raipur भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की स्मृति को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम बशीर बद्र के नाम’ का आयोजन 06 जून 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर में सायं 7:30 बजे से किया जाएगा। ग़ज़ल, संगीत और साहित्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित यह आयोजन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक रसिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका डॉ. साधना रहाटगांवकर, युवा ग़ज़ल…

Read More

अवैध कब्जों, अतिक्रमण और नियम उल्लंघन के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग की व्यापक कार्रवाई भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध कब्जों, अतिक्रमणों तथा नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध मई 2026 के दौरान व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों तथा संयंत्र की मूल्यवान भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, नगर सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित शहरी प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। माहभर चले अभियान के दौरान सेक्टर-6 स्थित अनफिट ब्लॉकों के 40 आवासों से अवैध कब्जे हटाए गए। इसके अतिरिक्त टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 32…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को मिल रही नई दिशा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में फ्लाई ऐश एवं औद्योगिक अपशिष्टों के उपयोग को व्यापक स्तर पर अपनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं में करोड़ों मीट्रिक टन फ्लाई ऐश तथा स्टील स्लैग, अनुपयोगी टायर रबर और बायो-बिटुमेन जैसी वैकल्पिक सामग्रियों का उपयोग कर ग्रीन हाईवे विकसित किए जा रहे हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ औद्योगिक कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को भी बढ़ावा मिला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आधुनिक सड़क अधोसंरचना के…

Read More